6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'मैं भी मां नर्मदा की गोद से आया हूं' संस्कारधानी में पीएम...

‘मैं भी मां नर्मदा की गोद से आया हूं’ संस्कारधानी में पीएम मोदी ने शिवराज को लेकर दे दिया खुला इशारा

Published on

जबलपुर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं, सीएम शिवराज को लेकर बड़ा संकेत दे दिया। जबलपुर की रैली में पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र तो किया लेकिन इसका श्रेय शिवराज सिंह चौहान को नहीं बल्कि बीजेपी सरकार को दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं नर्मदा की गोद से आया हूं और नर्मदा के किनारे खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे युवाओं से उम्मीद है कि आप एक बार फिर से बीजेपी को मौका देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार ने कृषि के क्षेत्र में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण समय है। मध्यप्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर है, जहां विकास में कोई भी रुकावट, उसके विकास की गति में कोई भी गिरावट, 20-25 साल में भी लौटेगी नहीं। विकास को रुकने नहीं देना है, अटकने नहीं देना है।

क्या मैसेज दे गए पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार के विकास की तरीफ की लेकिन उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम लेने की जगह कहा कि ये काम सिर्फ बीजेपी की सरकार ही कर सकती थी। पीएम मोदी ने इस रैली के माध्यम से साफ कर दिया कि इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव किसी के चेहरे पर नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने मैसेज दिया है कि इस बार का चुनाव केवल संगठन के नाम पर लड़ा जाएगा।

जबलपुर का नया रूप देख रहा हूं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- मैं आज जबलपुर का एक नया ही रूप देख रहा हूं। मैं देख रहा हूं, जबलपुर में जोश है। महाकौशल में मंगल है, उमंग है, उत्साह है। ये जोश और ये उत्साह दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है? पीएम मोदी ने अपने पूरे भाषण में सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम केवल एक बार लिया।

एमपी में अटकलों का दौरा
बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में अटकलों का दौर जारी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं बनेंगे। इसके साथ-साथ ही शिवराज सिंह चौहान के बुधनी की जगह विदिशा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। बीजेपी ने अभी तक 79 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारकर अटकलें बढ़ा दी हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...