7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यUP : पहचान लिया है, पापा को बता दूंगी...' पिता के दोस्त...

UP : पहचान लिया है, पापा को बता दूंगी…’ पिता के दोस्त ने बच्ची से किया रेप, फिर गला घोंटकर मार डाला

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी, उस लड़की को गलत नीयत से ले गया था उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन लड़की उसे पहचान गई. वह बोली- मैं पापा को बता दूंगी, मैं तुम्हें जान गई हूं. बस इसके बाद उसने बच्ची को बुरी तरह मारा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बच्ची के पिता के दोस्त उदयभान को गिरफ्तार किया है. उसके बेंजाडीन टेस्ट में पुलिस को कई सबूत मिले थे. इसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है.

माता पिता के साथ निकली और हो गई लापता
दरअसल, कानपुर के महाराजपुर में 27 जनवरी को 12 साल की बच्ची लापता हो गई थी. उसकी गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज हुआ था। तीन दिन बाद झाड़ियां में बच्ची की लाश मिली तो हड़कंप मच गया. उससे साथ रेप करके उसकी हत्या की गई थी. घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि एक बच्ची बकरी चरा कर घर वापस आई थी, लेकिन घर से ले गई कुल बकरियों में से एक बकरी कम थी. ऐसे में वह उसकी खोजबीन के लिए अपने माता पिता के साथ निकली. इस दौरान बकरी तो नहीं मिली बल्कि बच्ची भी लापता हो गई.

परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद पास में रहने वाली एक महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके और जेल भेज दिया और बाकी आरोपियों की तालाश में जुट गई.

‘मेरी नियत खराब हो गई और…’
इसी दौरान पुलिस को लड़की के बाप के साथ हमेशा रहने वाले उदयभान पर शक हुआ. पुलिस ने उसकी बॉडी के कपड़े और शरीर का बेंजाडीन टेस्ट कराया तो उसमें कई सबूत मिल गए. फिर उसके साथ ढंग से पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि – ‘लड़की जब बकरी ढूंढने जा रही थी तो उसपर मेरी नियत खराब हो गई और मैंने उसको पीछे से जाकर पकड़ लिया. मैंने उससे कहा कि चलो तुम्हारी बकरी मिलवा दें. ‘

‘मैं तुम्हें पहचान गई हूं, पापा से बता दूंगी’
उसने आगे बताया- ‘जब मैंने उसके साथ गलत करने की कोशिश की तो उसने कहा- मैं तुम्हें पहचान गई हूं, पापा से बता दूंगी. बस इसी बात कर में डर गया और मैंने उसको पटक दिया. इसके बाद मैंने उसका हाथ तोड़ दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.’ मामले में डीसीपी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है.उसको जल्दी से जल्दी फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर सजा दिलाई जाएगी

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this