16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमैं मुस्लिम वाले शाकाहारी होटल में जाता था... कांवड़ यात्रा नेम प्लेट...

मैं मुस्लिम वाले शाकाहारी होटल में जाता था… कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद पर सुनवाई के दौरान बोले SC जज

Published on

लखनऊ/नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर नाम लिखे जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार काे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल यूपी की योगी सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एक एनजीओ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स की तरफ से चुनाैती दी गई है। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई को अगली तारीख नियत की। साथ ही इस संबंध में अंतरिम आदेश भी जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आदेश के तहत कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने दुकानों पर नाम लिखने की जरूरत नहीं होगी। दुकानदार को शाकाहारी या मांसाहारी भोजन की जानकारी देनी होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस एसवीएन भट्‌टी की टिप्पणी की खासी चर्चा है।

दरअसल जस्टिस ऋषिकेश राय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील की तरफ से कहा गया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन और पुलिस की तरफ से दुकानदारों पर दबाव डाला जा रहा है कि वो अपना नाम और मोबाइल नंबर डिस्प्ले करें। कोई भी कानून पुलिस को ऐसा करने का अधिकार नहीं देता। पुलिस के पास केवल यह जांचने का अधिकार है कि किस तरह का भोजन परोसा जा रहा है।

‘हिंदुओं के होटलों में मुस्लिम कर्मचारी भी हो सकते हैं’
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। इसी तरह से मध्य प्रदेश में भी कार्रवाई की बात कही गई है। याचिका कर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांवड़ यात्रा तो सदियों से चलती आ रही है, लेकिन पहले इस तरह की बात नहीं होती थी। ये आदेश पहले मेरठ पुलिस ने फिर मुजफ्फरनगर पुलिस ने जारी किया। नगर निगम ने निर्देश दिया है कि 2000 से 5000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हिंदुओं द्वारा चलाए जाने वाले बहुत से शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में मुस्लिम कर्मचारी भी हो सकते हैं।

ये आपकी पसंद का मामला है: जस्टिस भट्‌टी
सुनवाई के दौरान जस्टिस एसवीएन भट्टी ने कहा कि मेरा भी अपना अनुभव है। केरल में एक शाकाहारी होटल था जो हिंदू का था, दूसरा मुस्लिम का था। मैं मुस्लिम वाले शाकाहारी होटल में जाता था। क्योंकि उसका मालिक दुबई से आया था और वह साफ-सफाई के मामले में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड फॉलो करता था। ये पूरी तरह से आपकी पसंद का मामला है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...