8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुझे अगवा किया गया, पीटा गया... रिहा होते ही गरजे इमरान खान,...

मुझे अगवा किया गया, पीटा गया… रिहा होते ही गरजे इमरान खान, पाकिस्तान में चुनाव की मांग की

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी अवैध है। रिहा होते ही इमरान खान ने अपने समर्थकों से तुरंत शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि हम दंगा-फसाद नहीं, बल्कि चुनाव चाहते हैं। उन्हें अल कादिर ट्रस्ट केस में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के अंदर से गिरफ्तार किया था। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने हाईकोर्ट में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान इमरान खान के सुरक्षा गार्ड्स और वकीलों को चोट लगी थी।

इमरान खान ने शांति की अपील की
इमरान खान को रिहा करते वक्त सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें हिंसा की निंदा करते हुए शांति की अपील करनी होगी। इस पर इमरान खान ने कहा कि मैं तो गिरफ्तार था, फिर हिंसा के लिए मैं दोषी कैसे हो सकता हूं। उन्होंने पाकिस्तान में शांति की अपील की और कहा कि हम सिर्फ चुनाव चाहते हैं। दंगे-फसाद की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मुझे डंडे मारे गए। ऐसा तो किसी क्रिमिनल के साथ भी नहीं किया जाता है। वे मुझे पुलिस लाइन और बाकी जगहों पर घूमाते रहे। बाद में एनएबी को सौंपा।

इमरान खान को हाईकोर्ट में पेश होने का हुक्म
सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को कल इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होने का हुक्म दिया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि आप बातचीत का आगाज करें। इससे मुल्क में अमन आएगा। इमरान खान ने कोर्ट से कहा कि उन्हें घर जाने दिया जाए, लेकिन कोर्ट ने उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि आपकी सुरक्षा को लेकर ऐसा नहीं किया जा सकता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...