7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबैलगाड़ी ले लूंगा, आपकी एयरलाइन नहीं... टाटा की एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का...

बैलगाड़ी ले लूंगा, आपकी एयरलाइन नहीं… टाटा की एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का डरावना अनुभव यात्री की जुबानी!

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया का समय है और लोग इसी के जरिए अच्छे बुरे अनुभव लोगों के साथ शेयर करते हैं. लोग सरकारी कामकाज से लेकर जानी मानी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को लेकर भी इसी के जरिए अपनी शिकायतें रखते हैं. हाल में एयर इंडिया के विमान में बेंगलुरू से पुणे की यात्रा करने के बाद एक शख्स ने कुछ ऐसा ही शेयर किया. एक स्टार्टअप कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य कोंदावर ने एयर इंडिया को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए गुस्सा जाहिर किया.

उन्होंने लिखा कि ‘डियर एयर इंडिया, कल रात मुझे एक बहुत ही खास सबक सिखाने के लिए धन्यवाद. मैं इसे पूरी गंभीरता से कह रहा हूं – मैं अपने जीवन में कभी भी एयर इंडिया एक्सप्रेस या एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं लूंगा – अगर जरूरत पड़ी तो मैं 100% एक्ट्रा पेमेंट देकर दूसरी किसी एयरलाइन से चला जाऊंगा.बैलगाड़ी ले लूंगा लेकिन आपकी एयरलाइन नहीं.

उन्होंने आगे लिखा – 9.50 बजे की मेरी फ्लाइट ने 12.15/12.20 तक उड़ान भरी. फ्लाइट में बदबू आ रही थी और सीटें बहुत गंदी और दाग-धब्बों से भरी थीं.कल सुबह 1.50 बजे पुणे में अपने दिन की शुरुआत की – एक बड़ी फैक्ट्री से होकर गुजरा और कई मैनेजमेंट मीटिंग्स में बैठा और 3 बजे जाकर अपने घर पहुंचा. टाटा ग्रुप और उनके लीडर्स के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है – मैं उनसे हमेशा पूर्णता की उम्मीद करता हूं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह एक डिजास्टर है!’

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जल्द ही उनकी पोस्ट का जवाब दिया और समस्या को तुरंत ठीक करने का वादा किया। कंपनी ने लिखा- ‘हाय आदित्य! हम आपकी फ्लाइट में हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। कृपया ध्यान दें कि आने वाली फ्लाइट हमारे कंट्रोल से बाहर रहे कारणों से विलंबित हुई थी। हम आपके विमान अनुभव के संबंध में उठाए गए मुद्दे पर गौर करेंगे और इसे तुरंत ठीक करेंगे.’

आदित्य के पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए. एक शख्स ने कमेंट में लिखा- मेरे साथ तो और भी बुरा हुआ था, मेरी फ्लाइट 4 घंटे देरी से गोवा पहुंची थी.पूरा दिन बर्बाद हो गया था. एक अन्य ने दावा किया, ‘सुनकर दुख हुआ, लेकिन मेरा मामला अधिक भयानक था। जब मैंने दोहा से दिल्ली की उड़ान भरी तो मेरी सीट हद से ज्यादा गंदी थी.’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...