8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यभाजपा के लोग गलत बोलेंगे तो वैसा ही जवाब मिलेगा... मनीष जगन...

भाजपा के लोग गलत बोलेंगे तो वैसा ही जवाब मिलेगा… मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश

Published on

लखनऊ

सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि अग्रवाल व्यापारी समाज के लोगों की आवाज उठा रहे थे, इसलिए भाजपा को सपा मीडिया सेल से परेशानी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने यूपी पुलिस को भाजपा की पुलिस बना दिया है। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा के लोग अपने में सुधार लाएंगे तो सपा के लोग भी अपने अंदर सुधार लाएंगे, ऐसा समझौता हुआ था लेकिन भाजपा के लोग अगर गलत शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो उसी तरह का जवाब मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि पहले एक मामले के बाद हमने मनीष से सोशल मीडिया छीन लिया था। उसे व्यापारी सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी की ओर से सरकारी की जो नाकामी है उसे उजागर करें, ये उनका काम था। उनका पेज आप देखोगे तो वो व्यापारियों के लिए आवाज़ उठा रहे थे। सरकार की मुनाफाखोरी की वजह से हमें और आपको महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी, मुनाफाखोरी, इलेक्टोरल बॉन्ड की वजह से महंगाई बढ़ रही है। तीनों चीजों का हिसाब लगाएं तो आप पाएंगे कि इसी वजह से महंगाई बढ़ रही है। इन सवालों को लगातार व्यापार सभा उठा रही थी लेकिन पता नहीं क्या परेशानी है भाजपा को समजवादी पार्टी मीडिया सेल से।

अखिलेश ने कहा कि ये पहली बार नहीं हुआ। पिछली बार भी हुआ था जब हमें जाना पड़ा था पुलिस भवन में। ये बीजेपी के लोगों ने पूरी पुलिस को बीजेपी का बना दिया है। मैं तो पुलिस से कहूँगा कि आप वर्दी छोड़ो। उन्होंने कहा कि सपा के टोपी के बारे में जो लोग बुरा-भला कहते थे, बीजेपी के लोग भी अब टोपी लगाने लगे हैं। वो टोपी लगाकर आप थाने में बैठने लगे हैं।

महाकुंभ के जाम को लेकर अखिलेश ने कहा कि कमिश्नर प्रणाली का सबसे बड़ा फेल्योर प्रयागराज में दिखा है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा रेकॉर्ड बनाया है, 300 किमी का जाम। यूपी और एमपी के सीएम लगे थे जाम खुलवाने के लिए। लोग दर्शन करने गए। श्रद्धालुओं की जान चली गई। महिलाओं और बुजुर्गों की कितनी परेशानी हुई। ये वो लोग हैं जो कह रहे हैं कि हम विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। इस आयोजन ने इनके विकसित भारत के प्लान की पोल खोल दी है।

अखिलेश ने कहा कि जो पोल खुलने से डर रहे हैं, वही मीडिया पर अटैक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने में सुधार लाएंगे तो सपा भी अपने अंदर सुधार लाएंगे। भाजपा के लोग अगर गलत शब्द इस्तेमाल करेंगे तो सपा के लोग भी उसी तरह का जवाब उनको देंगे। समझतौता ये हुआ था, कि एक भी आदमी सोशल मीडिया पर व्यवहार खराब नहीं करेगा और अगर करता है तो एफआईआर दर्ज होगी लेकिन हमने जितनी एफआईआर लिखाई है, एक पर भी ऐक्शन नहीं हुआ।

अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग तो वे लोग हैं जो आंकड़ों में भी झूठ बोलते हैं। कुंभ में जो हमारी जानकारी है कि अभी तक 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं लेकिन सरकार जानबूझकर सही आंकड़े नहीं दे रही है ताकि सरकार के मिस मैनेजमेंट की जानकारी न लगे। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा नहीं दिया जा रहा है ,सरकार डिजिटल कुंभ की बात कर रही है लेकिन सही डिजिट नहीं दे रही है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...