8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यअगर तुम हमको बांटोगे तो हम तुमको उखाड़ फेकेंगे... भाजपा-सपा की पोस्टर...

अगर तुम हमको बांटोगे तो हम तुमको उखाड़ फेकेंगे… भाजपा-सपा की पोस्टर वॉर में कांग्रेस भी कूदी

Published on

अयोध्या

यूपी उपचुनाव के बीच सपा-भाजपा में खूब पोस्टर वॉर  हो रहा है। योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए नारे बंटेंगे तो कटेंगे के बाद से सपा की ओर से पहली बार लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए थे, जिसमें नारा दिया गया था कि न बंटेंगे न कटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे। इसके बाद दोनों में पोस्टर वॉर की लड़ाई बढ़ती चली गई। पोस्टर वॉर की आग धीरे-धीरे अब पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। सपा-भाजपा के पोस्टर वॉर के बीच कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है।

कांग्रेस की ओर से अयोध्या में पोस्टर लगाया है, जिसमें कमल का फूल बना है और उसको एक हाथ से उखाड़ा जा रहा है। इस पोस्टर में नारा दिया गया है कि अगर तुम हमको बांटोगे तो हम तुमको उखाड़ फेकेंगे। यह पोस्टर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगाया गया है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी पोस्टर लगाए गए हैं।

कांग्रेस से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने भी लखनऊ में पोस्टर लगाए। सोमवार को लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय के सामने ये पोस्टर लगाए, जिसमें लिखा गया कि बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे। वहीं, सपा ने नए नारे के साथ पोस्टर लगाया। सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने भी लगाया। लिखा कि पीडीए की होगी जीत, एकता की होगी जीत। अली भी है, बजरंगबली भी हैं, संग पीडीए के एकता की टोली भी है, जिसे देख विरोधियों में मच गई खलबली भी है।

10 नवंबर को भाजपा ने सपा पर हमला बोलते हुए ठग लाइफ और आज का औरंगजेब जैसे पोस्टर जारी किए गए थे। वहीं, सपा की ओर से जवाबी हमला करते हुए अपराध लूट, दुष्कर्म के मुद्दों पर भाजपा को घेरा गया था।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...