19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपाल'माहौल खराब किया तो दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे...' उपद्रवियों को SDM...

‘माहौल खराब किया तो दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे…’ उपद्रवियों को SDM ने दिया अल्टीमेटम

Published on

भोपाल,

संसद से वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कुछ मुस्लिम संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ रविवार को रामनवमी से पहले देशभर के जिलों में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. इस बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एसडीएम आशीष कुमार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त अंदाज में चेतावनी देते हुए दिख रहे हैं.

सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे
बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाने में रामनवमी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने दो टूक कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सीआरपी और आईपीसी तो बहुत सामान्य बात है, राज्य सुरक्षा कानून, रासुका (NSA) जो लगाना होगा लगाएंगे, ऐसा करने वाले दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे.

मध्य प्रदेश का सेंधवा वही जगह है जहां पर 2022 में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद विवाद हुआ था और प्रशासन ने दंगाइयों के मकान तोड़े थे. तब से स्थानीय प्रशासन रामनवमी के जुलूस को लेकर काफी संवेदनशील है और इसी वजह से त्योहार से एक दिन पहले सेंधवा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी.

रामनवनी से पहले बुलाई बैठक
इस बैठक में बड़वानी पुलिस अधीक्षक, सेंधवा एसडीएम, सेंधवा थाना प्रभारी सहित के पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारी और शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान सेंधवा एसडीएम आशीष कुमार ने कहा एसडीएम होने के नाते कॉनून व्यवस्था को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि यहां तो बहुत प्यार से बात हो रही है लेकिन एक बार फिर से बोल दूं की मेरा बहुत ज्यादा फोकस कानून व्यवस्था को लेकर है.

अशांति फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए एसडीएम ने कहा कि अगर इस तरह की कोई घटना पता लगती है या कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो मैं किसी खास समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बोल रहा हूं, जिसके द्वारा भी ऐसा करने की सूचना मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमसे जो भी मदद आपको चाहिए, आप जरूर बोलिए. हमारे फोन 24 घंटे ऑन रहते हैं और ऑफिस खुले रहते हैं. हम सभी आपकी सेवा में हमेशा तत्पर हैं. लेकिन अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी और यह बात सभी के लिए पहले से ही बोली जा रही है.

 

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...