16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'इमरान खान पाकिस्तान के लिए नरेंद्र मोदी से बड़ा दुश्मन', बोले शहबाज...

‘इमरान खान पाकिस्तान के लिए नरेंद्र मोदी से बड़ा दुश्मन’, बोले शहबाज शरीफ सरकार के रक्षा मंत्री

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मुश्किलों से घिरे हुए हैं. पाकिस्तान की सरकार, सेना इमरान पर शिकंजा कस रही है वहीं उनकी ही पार्टी के नेता उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. 9 मई को इमरान की गिरफ्तारी के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर जमकर हमला बोला है.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ ने इमरान खान को नरेंद्र मोदी से भी बड़ा दुश्मन बताया है. पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ ने कहा कि आपके लिए विदेशी दुश्मन पहचाना हुआ है. पाकिस्तान में लोग अब भी उस दुश्मन को नहीं पहचान पा रहे हैं जिसने यहीं जन्म लिया और उस देश (भारत) से बड़ा खतरा है.

उन्होंने कहा कि इमरान खान पाकिस्तान के लिए नरेंद्र मोदी से कहीं अधिक खतरनाक हैं और नलोग इसे देख नहीं पा रहे हैं. वह हमारे बीच मौजूद हैं. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि कौन अधिक खतरनाक है? उन्होंने कहा कि एक जो हमारे ही बीच मौजूद है या एक जो हमारे सामने दूसरी तरफ खड़ा है?

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शनों को बगावत बताया और कहा कि ये दुश्मन वास्तव में हमारी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है और 9 मई की घटना ने इसे साबित भी कर दिया है. 9 मई को हुई घटना बगावत थी.

गौरतलब है कि पीटीआई प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस में 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से पकड़ा गया था. सशस्त्र बलों की ओर से इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद पीटीआई के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे. इमरान खान के समर्थकों ने सेना के दफ्तर, सेना के शीर्ष कमांडर्स के आवास पर भी धावा बोल दिया था.

इमरान समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने के साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ की थी. इमरान समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर आगजनी भी की थी. हालांकि, इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया था. इस घटना के बाद सेना ने इमरान खान पर शिकंजा कसने के साथ ही उनके करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी थी जिसके बाद इमरान खान की पार्टी से नेताओं का पलायन शुरू हो गया था.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...