14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की गिरफ्तारी से सुलगा पाकिस्‍तान, मार्शल लॉ या PTI पर...

इमरान खान की गिरफ्तारी से सुलगा पाकिस्‍तान, मार्शल लॉ या PTI पर ‘आतंकी बैन’, आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के नेता इमरान खान को सेना के इशारे पर अरेस्‍ट कर लिया गया है। इमरान खान को आज 4 से 5 दिनों के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। लाखों की तादाद में पीटीआई समर्थकों ने सेना के मुख्‍यालय से लेकर एयरबेस तक को निशाना बनाया है और आगजनी की है। पाकिस्‍तानी सेना के जवाबी ऐक्‍शन में कई इमरान समर्थक हताहत भी हुए हैं। सेना और पीटीआई समर्थकों में देशभर में यह झड़प जारी है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में इमरान खान का भविष्‍य तय हो सकता है।

इस बीच विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और पाकिस्‍तानी सेना के पास मार्शल लॉ से लेकर पीटीआई पर बैन समेत कई विकल्‍प मौजूद हैं। पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ ‘एफजे’ का कहना है कि पाकिस्‍तान के लिए अगले 48 से 72 घंटे बहुत ही महत्‍वपूर्ण हैं। पाकिस्‍तान में कई विकल्‍प अभी मौजूद हैं जो आने वाले समय में हो सकते हैं। इसमें से एक विकल्‍प पाकिस्‍तान में इमरान खान की पार्टी को आतंकवादी पार्टी घोषित करना शामिल है। इसकी संभावना भी ज्‍यादा है क्‍योंकि पाकिस्‍तान में जारी हिंसा के बीच सेना की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

पाकिस्‍तान में मार्शल लॉ आखिरी विकल्‍प
उन्‍होंने कहा कि यह सेना की इमरान खान समर्थकों को फंसाने की चाल हो सकती है जिसमें वे फंस गए हैं। एफजे ने कहा कि एक और विकल्‍प यह हो सकता है कि सरकार सेना को मदद के लिए बुलाए और पूरे देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि हालांकि सेना की ओर से मार्शल लॉ की घोषणा करना आखिरी विकल्‍प हो सकता है। इस विकल्‍प पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है। एफजे ने लोगों को सलाह दी कि वे जरूरी सामान खरीद लें और आने वाले दिनों में संकट रहेगा।

वहीं अफगानिस्‍तान के पूर्व गृहमंत्री और पाकिस्‍तानी सेना पर करीबी नजर रखने वाले अमरुल्‍ला सालेह कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना के पास दो विकल्‍प हैं। पहला वह हस्‍तक्षेप करे और विवाद को खत्‍म कराए। इसके लिए चुनाव कराए जाने का ऐलान करे। सालेह ने कहा कि इस चुनाव से भी पाकिस्‍तान में एक अस्थिर सरकार ही बनेगी। इसकी वजह यह है कि पाकिस्‍तान में किसी भी दल को पूरे देश में समान लोकप्रियता हासिल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि दूसरा विकल्‍प यह है कि सेना देश पर कब्‍जा कर ले और मिस्र की तरह से मार्शल लॉ का ऐलान कर दे।

पाकिस्‍तानी सेना खुद बनी पक्ष
सालेह ने कहा कि इस विकल्‍प में दिक्‍कत है कि पाकिस्‍तानी सेना खुद ही इस संकट में एक पक्ष बन गई है। जनरल असीम मुनीर इमरान खान समर्थकों के निशाने पर हैं। उन्‍होंने कहा कि इस पूरे मामले में अगर विदेश हस्‍तक्षेप होता है तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी संस्‍थानों के पास इस संकट का समाधान करने के लिए विश्‍व‍सनीयता और संसाधनों का संकट है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...