16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययौन सुख की चाहत में भारतीय शख्स ने कर डाली बड़ी गलती,...

यौन सुख की चाहत में भारतीय शख्स ने कर डाली बड़ी गलती, प्राइवेट पार्ट में डाल ली 2 फुट लंबी जिंदा मछली, डॉक्टर भी रह गए

Published on

हनोई

वियतनाम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को गंभीर पेट दर्द के कारण 27 जुलाई को हनोई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच करने पर पाया गया कि उसके पेट में एक जिंदा ईल मछली है। दरअसल इस व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट से इस मछली को शरीर में डाला था। मछली ने उसके शरीर से निकलने के प्रयास में मलाशय को काटा और पेट तक प्रवेश कर रही। कोलोरेक्टल और पेरिनियल सर्जरी विभाग के उप निदेशक ले नहत हुई ने कहा, ‘ईल ने भागने के प्रयास में मरीज के मलाशय और बड़ी आंत के एक हिस्से को काट लिया था।’

एक्स रे सहित कई परीक्षणों के जरिए रोगी के पेट की गुहा के अंदर ईल के कंकाल का पता चला। डॉक्टरों ने शुरुआत में गुदा के माध्यम से इसे निकालने की कोशिश की लेकिन एक नींबू उसका रास्ता रोक रहा था। इसे भी उस शख्स ने ही अंदर डाला था। इस कारण उन्हें इमरजेंसी में सर्जरी करना पड़ा। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को 25 इंच से ज्यादा लंबी और लगभग 4 इंच व्यास वाली जीवित ईल मछली मिली। डॉक्टरों ने ईल और नींबू दोनों को हटा दिया और शरीर में कुछ और तो नहीं है इसकी जांच की।

इलाज न मिलने पर हो जाती मौत
सर्जरी के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि शरीर में कुछ और नहीं है तब डॉक्टरों ने रोगी के शरीर में टांके लगाए। ईल के काटने से बने घाव से मल न गुजरे इसलिए कोलोस्टॉमी भी की गई। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस शख्स को समय पर इलाज न मिलता तो इसकी मौत हो सकती है। अब भी उसे जीवन भर कोलोस्टॉमी बैग के साथ रहना होगा। हॉस्पिटल ने मरीज की पहचान उजागर नहीं की है। डॉक्टर नहत ने कहा कि उन्होंने कई मरीजों के मलद्वार से फंसी वस्तुएं निकालने के सर्जरी की हैं।

पहले भी आए हैं ऐसे मामले
अस्पताल का कहना है कि ऐसे मामले आमतौर पर उन युवा पुरुषों में आते हैं, जो समलैंगिक हैं और उन्हें यौन सुख नहीं मिलता। इसकी चाहत में वह अपने मलद्वार से वस्तुएं डाल लेते हैं। अस्पताल अन्य मरीजों के शरीर से बोतलें, कप और एडल्ट टॉय हटा चुके हैं। लेकिन किसी जीवित जानवर हटाने का पहला मामला है। डॉक्टरों का कहना है कि ईल ऐसे जानवर हैं जो लंबे समय तक इस परिस्थित में रह सकता था। संभव था कि यह पाचन तंत्र में छेद कर देता। वियतनाम में इस साल यह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है। मार्च में क्वांग निन्ह प्रांत के हाई हा डिस्ट्रिक्ट मेडिकल सेंटर में एक 43 वर्षीय व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट से 12 इंच की ईल निकाली गई थी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...