7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपति-पत्नी के झगड़े किस घर में नहीं होते... ज्योति मौर्या के समर्थन...

पति-पत्नी के झगड़े किस घर में नहीं होते… ज्योति मौर्या के समर्थन में आए योगी के मंत्री!

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच पारिवारिक विवाद इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बात आलोक मौर्य के ज्योति मौर्य पर आरोप लगाने से शुरू हुई, इसके बाद एसडीएम ज्योति मौर्य की तरफ से जवाबी हमला किया गया। इसके बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं अब इस पूरे मसले पर पूर्व आईपीएस और योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण असीम अरुण ने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी बात रखी है। असीम अरुण ने लिखा है कि मामले में कौन सही है या कौन गलत? ये तो वही दोनों लोग जानते होंगे लेकिन इस पूरे प्रकरण में निजता का मुद्दा निश्चित रूप से हम सबके सामने मुंह खोले खड़ा है। हम सभी को मिलकर इस बात पर चर्चा करनी होगी कि क्या हमने इस विषय को परिपक्वता के साथ डील किया? क्या भविष्य में ऐसे प्रकरणों में ज्यादा परिपक्व, संवेदनशील प्रतिक्रिया दे सकते हैं? यदि हां, तो कैसे?

असीम अरुण वीआरएस लेने से यूपी के जाने-माने आईपीएस अफसर रहे। उन्होंने 2022 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कन्नौज से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। असीम अरुण ने लिखा है, “पिछले कुछ दिनों से एक पति-पत्नी के बीच का विवाद मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चित है। कौन सही है कौन नहीं… किसने किसके साथ छल किया, किसने त्याग किया यह तो वह आपस में ही जानते होंगे लेकिन इस पूरे प्रकरण में निजता का मुद्दा निश्चित रूप से हम सबके सामने मुंह खोले खड़ा है।

पति-पत्नी में झगड़े किस घर में नहीं होते, लेकिन जिस प्रकार इस प्रकरण को पूरे देश में एक चर्चा का विषय बना दिया गया है इस दम्पति की समस्याएं अब होती नहीं दिखतीं। अगर कोई समझौते की संभावनाएं थीं भी तो इस प्रकार सार्वजनिक वाद-विवाद के कारण अब समाप्त हो गईं। जिस पद, दायित्व पर संबंधित लोग कार्य कर रहे हैं, अब उनका भी काम करना मुश्किल हो जाएगा।

असीम अरुण कहते हैं कि यह देखकर तो कष्ट हो ही रहा था कि कल मुझसे मेरे कार्यालय पर क बहन और उनकी मां आईं और उनका भी पारिवारिक विवाद था, जिसे लेकर उन्होंने अपनी शिकायत बताई और उसको भी निजता की परवाह किए बिना मीडिया ने प्रस्तुत कर दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि मास कॉम की पढ़ाई में प्राइवेसी, एथिक्स के बारे में जरूर पढ़ाया जाता होगा।

मेरी समझ से समस्त संबंधित स्टेकहोल्डर- दम्पति, सरकारी एजेंसियां, मेरे जैसे लोकसेवक और मीडिया इस विषय पर एक चर्चा करें कि क्या हमने इस विषय को परिपक्वता के साथ डील किया? क्या भविष्य में ऐसे प्रकरणों में ज्यादा परिपक्व, संवेदनशील प्रतिक्रिया दे सकते हैं? यदि हां, तो कैसे?

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...