नई दिल्ली
दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि बीबीसी ऑफिस में आए कर्मचारियों के फोन आईडी विभाग ने रखवा लिया है। बताया जा रहा है कि बीबीसी के दफ्तर को अभी सील कर दिया गया है। हालांकि, इस रेड के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि बीबीसी के केजी मार्ग रोड पर स्थित भारतीय दफ्तर में ये छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि वहां काम कर रहे कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया है। आयकर विभाग ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को यह भी कहा कि आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल
उधर, कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल. महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बताया कि बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है. बहुत खूब. अप्रत्याशित.
