13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त', US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

‘भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त’, US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के संबंधों को लेकर कहा कि भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त हैं. ट्रंप को एक इंटरव्यू में ये कहते हुए साफ तौर पर सुना जा सकता है. लिहाजा ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को एक नए नारे के रूप में परिभाषित किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं आगामी चुनाव लड़ने को लेकर बहुत जल्द फैसला लूंगा. साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि मेरे इस फैसले से लोग बहुत खुश होंगे. इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मेरे भारत और प्रधानमंत्री मोदी से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं. मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा छापे को लेकर कहा कि मैं उस वक्त वहां मौजूद नहीं था. मुझे बाद में बुलाया गया. ये बहुत अजीब घटना थी. साथ ही पिछले चुनावों को ट्रंप ने कहा कि मुझे पिछली बार की तुलना में पिछली बार कई लाख अधिक वोट मिले थे. डेमोक्रेट्स ने लंबे समय से अलग-अलग चुनावों के बारे में कहा है.

दरअसल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त रूप से टेक्सास के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी रैली को संबोधित किया था. इस कार्यक्रम में हजारों भारतीय अमेरिकियों ने भाग लिया था. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने “अबकी बार, ट्रम्प सरकार” का नारा दिया था. ह्यूस्टन में यह भव्य कार्यक्रम अमेरिका में चुनाव से पहले आयोजित किया गया था. उन दिनों ट्रंप इलेक्शन के लिए कैंपेन भी कर रहे थे.

वहीं अगले साल 2020 में कोविड-19 से पहले ट्रंप ने भारत का दौरा किया था. इस दौरान गुजरात में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हुए थे. अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में हुए आयोजन से पहले पीएम मोदी और ट्रंप ने एक मेगा रोड शो किया था. इसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...