6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की हत्या, कातिल के सिर पुलिस...

अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की हत्या, कातिल के सिर पुलिस ने रखा 21 लाख का इनाम

Published on

नई दिल्ली,

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक 41 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन की एक झगड़े के दौरान सिर पर चोट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक चंदर तनेजा के रूप में हुई है, जो कि वर्जीनिया में एक टेक कंपनी के मालिक थे. यह घटना 2 फरवरी को लगभग 2 बजे (अमेरिकी स्थानीय समय) वाशिंगटन शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई. इस दौरान विवेक का एक शख्स के साथ बहस के बाद झगड़ा हो गया. दोनों के बीच मारपीट होने लगी. सिर पर चोट लगने से वो बेहोश हो गए.

पुलिस के मुताबिक, विवेक चंदर तनेजा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहां पांच दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है, जिसमें हत्यारोपी दिखाई दे रहा है. हालांकि, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने उसके सिर पर 20 लाख 75 हजार रुपए का इनाम रखा है. सीसीटीवी फुटेज मिली तस्वीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच में लगी है. रेस्टोरेंट के मालिक से भी इस बाबत पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, शुरू में पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आने के बाद इसे हत्या करार दे दिया गया है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की होमिसाईड ब्रांच ने संदिग्ध की पहचान करने और उसका पता लगाने में लोगों से भी मदद मांगी है. पुलिस ने कहा कि वे कोलंबिया जिले में हुई प्रत्येक हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी और सजा दिलाने वाली जानकारी प्रदान करने वाले को 25 हजार डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं. पुलिस सुराग देने वालों की पहचान उजागर नहीं करती है.

पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. यदि कोई व्यक्ति हत्यारोपी की पहचान करता है, तो वो 202-727-9099 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे सकता है. इसके साथ ही 50411 नंबर पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी जानकारी दी जा सकती है. बताया जा रहा है कि मृतक विवेक तनेजा एक कंपनी डायनेमो टेक्नोलॉजीज के प्रेसिडेंट थे. उन्होंने वर्जीनिया के जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. वो वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे. पुलिस ने उनके परिवार को सूचित कर दिया है.

बताते चलें कि अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ होने वाली हिंसा में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले महीने ही एक हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई थी. अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. भारतीय छात्र जिस बेघर नशेड़ी की मदद करता रहा, उसने ही हथौड़े से 50 वार कर उसकी जान ले ली. मृतक की पहचान हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले विवेक सैनी (25) के रूप हुई थी, जो कि लिथोनिया में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था.

विवेक सैनी ने दो साल पहले ही बीटेक पूरा किया था. वो अमेरिका में पढ़ाई के साथ एक स्टोर पर पार्ट टाइम जॉब भी करता था. उस स्टोर के सामने ही जुलियन फॉकनर नामक एक नशेड़ी ने डेरा डाल रखा था. वो बेघर था, इसलिए तरस खाते हुए विवेक पिछले कुछ दिनों से उसे चिप्स, कोक और पानी फ्री में दे रहा था. इतना ही नहीं ठंड से बचने के लिए उसने उसे एक जैकेट भी दी थी. एक दिन नशेड़ी उससे ज्यादा सामान मांगने लगा. मना करने पर उसने हथौड़े से हमला करके बड़े बेरहमी से विवेक की जान ले ली.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...