6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका के बंदरगाह पर पहुंची भारतीय पनडुब्बी INS Karanj, चीन का जासूसी...

श्रीलंका के बंदरगाह पर पहुंची भारतीय पनडुब्बी INS Karanj, चीन का जासूसी जहाज भागा

Published on

नई दिल्ली,

चीन ने अपना जासूसी जहाज भेजा कि वो मालदीव जाकर तैनात हो सके. एक बार उसे भारतीय नौसेना के दबाव में वापस जाना पड़ा. दोबारा श्रीलंका में वह डॉक हुआ. लेकिन अपने स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीलंका ने उसे भी भगा दिया. इसके बाद राजधानी कोलंबो के बंदरगाह पर भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस करंज का स्वागत किया गया.

आशंका है कि चीन का जासूसी जहाज जियांग यांग होंग 3 (Xiang Yang Hong 3) मालदीव्स की राजधानी माले में 8 फरवरी 2024 तक पहुंचेगा. उससे पहले चीन के नजदीकी संबंध रखने वाले श्रीलंका के बंदरगाह पर भारतीय नौसेना ने अपनी खतरनाक पनडुब्बी तैनात कर दी है. आईएनएस करंज एक डीजल इलेक्ट्रिक कलवारी क्लास अटैक सबमरीन है.

यह कलवारी क्लास की पहली पनडुब्बी है जो नौसेना में तैनात की गई थी. 2021 से अब तक देश की सेवा में लगी है. 1615 टन के डिस्प्लेसमेंट वाली इस पनडुब्बी की लंबाई 221 फीट है. बीम 20 फीट है. जबकि ऊंचाई 40 फीट है. इसमें चार डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन लगे हैं जो इसे सतह पर 20 km/hr और पानी के अंदर 37 km/hr की गति देते हैं.

यह अगर 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चले तो अधिकतम 12 हजार किलोमीटर तक चल सकती है. अधिकतम 1150 फीट की गहराई तक जा सकती है. यह पानी के अंदर 50 दिनों तक रहने की क्षमता रखती है. इसमें 8 अधिकारी और 35 नौसैनिक तैनात हो सकते हैं. इसमें एंटी-टॉरपीडो काउंटरमेजर सिस्टम्स लगे हैं.

इसके अलावा 21 इंच के 6 टॉरपीडो ट्यूब्स हैं. जिसमें से 18 टॉरपीडो निकल सकते हैं. इसके अलावा इसमें SM.39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइलें तैनात हैं. इसके अलावा अगर टॉरपीडो हटा दिए जाएं तो यह 30 समुद्री बारूदी सुरंगें बिछा सकता है. इसका नाम नौसेना की पुरानी करंज पर रखा गया था. जिसने 1969 से 2003 तक नौसेना में सेवा की थी. करंज असल में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मौजूद एक द्वीप का नाम है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...