19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयइंदिरा जयसिंह ने नए आपराधिक कानूनों को लेकर कानून मंत्री और CJI...

इंदिरा जयसिंह ने नए आपराधिक कानूनों को लेकर कानून मंत्री और CJI को लिखा पत्र, कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

आपराधिक कानूनों के एक जुलाई से लागू होने के मद्देनजर वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर सभी हितधारकों के साथ आगे विचार-विमर्श होने तक कानूनों को स्थगित करने की मांग की है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पेश किए हैं. ये आधिकारिक तौर पर एक जुलाई से लागू होंगे. जयसिंह ने कानून मंत्री को लिखे पत्र में कहा है,’वकील होने के नाते हम जानते हैं कि मूल आपराधिक कानून को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता है, जबकि प्रक्रियात्मक कानून लंबित मामले पर लागू हो सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि अभियुक्त के प्रति पूर्वाग्रह पैदा होता है या नहीं.

हर मामले में उठेगा एक सवाल
उन्होंने आगे कहा,’हर लंबित मामले में यह सवाल उठेगा कि किसी विशेष मामले में कौन सा कानून लागू होगा. यह तीन नए आपराधिक कानूनों के कई प्रावधानों की संवैधानिकता को चुनौती देने के सवाल से बिल्कुल अलग है, जो लोगों के दिमाग में मंडरा रहा है. हालांकि, मैं इस पहलू पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही हूं क्योंकि ये न्यायपालिका के लिए तय करने के लिए सवाल हैं.’

… तक तक किया जाए स्थगित
पत्र में कहा गया है कि इन परिस्थितियों में मैं आपसे यह अनुरोध करती हूं कि उपरोक्त आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को तब तक स्थगित किया जाए, जब तक कि सभी स्तरों पर न्यायपालिका, जांच एजेंसियां, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और इस देश के नागरिकों सहित सभी हितधारकों को इन कानूनों के क्रियान्वयन और न्याय तक पहुंच पर इसके प्रभाव पर बहस और चर्चा करने का अवसर न मिल जाए.

1 जुलाई से लागू हो जाएंगे कानून
उन्होंने कहा,’आपराधिक कानूनों के लागू होने का मतलब है कि देश में दो आपराधिक न्याय कानून काम करेंगे. 1 जुलाई 2024 से हमारे पास दो आपराधिक न्याय प्रणाली होंगी. 30 जून को दर्ज की गई एफआईआर पुराने कानूनों के तहत होगी, जबकि 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे.’

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...