12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालBJP नेता अक्षय कांति बम की बढ़ी मुश्किलें, 17 साल पुराने मामले...

BJP नेता अक्षय कांति बम की बढ़ी मुश्किलें, 17 साल पुराने मामले में कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में अक्षय कांति बम और चार अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. पांचों को 5 जून को कोर्ट में पेश करना है.पता हो कि अक्षय कांति बम को कांग्रेस पार्टी ने इंदौर से लोकसभा टिकट दिया था. लेकिन उन्होंने अप्रत्याशित ढंग से आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए.

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद ही 17 साल पुराने जमीन हड़पने के मामले में कोर्ट के निर्देश पर बम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. वकील ने दी जानकारी, राजनीतिक गलियारों में बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने के पीछे हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना माना जा रहा है. हालांकि, बम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि इंदौर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद जानबूझकर ऐसे मामले सामने लाए गए थे.

इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी समेत बीजेपी में शामिल होने को लेकर सफाई पेश की थी. कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार ने दावा किया था कि चुनावी प्रचार के लिए पार्टी संगठन की ओर से सहयोग न मिलने के कारण उन्हें चुनाव की दौड़ से बाहर होना पड़ा.

दरअसल, बीते 29 अप्रैल को बम के अंतिम समय में नामांकन वापस लेने से कांग्रेस इंदौर सीट पर चुनाव की दौड़ से बाहर हो गई. इसके बाद कांग्रेस छोड़ अक्षय बम ने बीजेपी का दामन भी थाम लिया था. पेशे से बिजनैसमैन बम ने इंदौर के BJP कार्यालय में मीडिया से अपनी सफाई में कहा था, कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद मैंने वोट हासिल करने के लिए खुद कड़ी मेहनत की, लेकिन इतना बड़ा चुनाव पार्टी संगठन के सहयोग के बिना नहीं लड़ा जा सकता था.”

जीतू पटवारी को बताई थी वजह
बम ने दावा किया था कि जब वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे तो उनके चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए और उनकी प्रचार सामग्री बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंची. दौड़ से हटने से पहले बम ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से तीन बार बात की थी और सहयोग न मिलने की बात कही थी. बम ने कहा, मैंने मध्य प्रदेश और दिल्ली के नेताओं को लिखा कि मैं (चुनाव प्रचार के लिए) कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की चुनावी बैठकें और रैलियां आयोजित करना चाहता हूं.”

‘इंदौर एयरपोर्ट से लौट गए नेता’
बम ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता दो घंटे तक इंदौर हवाईअड्डे पर मौजूद थे लेकिन उनकी रैली आयोजित नहीं करवाई गई. बम ने संबंधित नेता के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...