19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया से कथित हाथापाई का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश;...

मनीष सिसोदिया से कथित हाथापाई का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश; वीडियो कांफ्रेंसिग से हो पेशी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत में पेशी के दौरान राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत पर गुरुवार को विशेष न्यायाधीश ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। घटना 23 मई 2023 की है।

दूसरी तरफ दुर्व्यवहार और हाथापाई के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस ने भी कोर्ट में एक आवेदन देकर सिसोदिया को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की अनुमति मांगी है। पुलिस का कहना है कि सिसोदिया को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने के दौरान परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और मीडियाकर्मियों का जमावड़ा बढ़ जाता है और इससे वहां अराजकता उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में वीडियो कांफ्रेंसिंग सबसे सुरक्षित तरीका हो सकती है।

गुरुवार को कोर्ट के लॉकअप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम
विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने इस मुद्दे पर कहा कि जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता है सिसोदिया को कोर्ट परिसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही पेश किया जाए। गुरुवार को भी सिसोदिया को कोर्ट के लॉकअप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही पेश किया गया।

इससे पहले दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लांड्रिंग को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र को कोर्ट ने संज्ञान में लिया। प्रवर्तन विभाग द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि वर्तमान आरोपी मनीष सिसोदिया की गतिविधियों के कारण लगभग 622 करोड़ रुपये का अपराध किया गया है।

पूरक आरोप पत्र विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मत्ता ने फाइल की थी। इसमें 2100 पेज हैं, जिसमें से ऑपरेटिंग पार्ट 271 पेजों का है। आरोप पत्र निर्धारित 60 दिनों के भीतर दायर की गई है। इस मामले में ईडी ने सिसोदिया को 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 26 फरवरी को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वह इस मामले में गिरफ्तार 29 वें आरोपी हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...