11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्य15 लाख का बीमा, महिलाओ को ₹2500... झारखंड में INDIA ब्लॉक ने...

15 लाख का बीमा, महिलाओ को ₹2500… झारखंड में INDIA ब्लॉक ने किया ‘7 गारंटी’ का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने में जुटी हैं. इस क्रम में बीजेपी के बाद अब INDIA ब्लॉक ने भी अपनी चुनावी गारंटी की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य के मुख्यमंत्री और जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें 7 गारंटी दी गई हैं. इनमें महिलाओं को 2500 रुपये, गरीब परिवारों के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 7 किलो राशन आदि शामिल है.

INDIA ब्लॉक ने जारी की ये 7 गारंटी-
1. गारंटी 1931 आधिरत खतियान की: इसमें 1932 के खतियान पर आधारित स्थआनीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पत करने का वादा किया गया है.

2. गारंटी मंईयां सम्मान की: दिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि देने का वादा किया गया है.

3. गारंटी समाजिक न्याय की: एसटी-28 प्रतिशत, एससी-12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन का वादा किया गया है.

4. गारंटी खाद्य सुरक्षा की: राशन वितरण 7 किलो प्रति व्यक्ति देने का वादा. साथ ही गैस सिलेंडर राज्य के हर गरीब परिवार को 450 रुपये में देने का वादा किया गया है.

5. गारंटी रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की: झारंखड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया है. साथ ही 15 लाख तक परिवारिक स्वास्थ्य बीमा देने का वादा इस गारंटी के अंतर्गत किया गया है.

6. गारंटी शिक्षा की: राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनीवर्सिटी की स्थापना का वादा किया गया है. साथ ही रोजगार के अवसर उपल्बध कराने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लाते हुए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाने का वादा किया गया है.

7. गारंटी किसान कल्याण की: इस गारंटी में धान के एमएसपी को 2400 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये करने के साथ-साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरोंजी, साल बीज आदि के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का वादा इस गारंटी में किया गया है.

अमित शाह ने जारी किया था बीजेपी का संकल्प पत्र
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी किया था. उन्होंने जमकर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला किया था और कहा था कि झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है. अमित शाह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार झारखंड की अस्मिता – रोटी, बेटी, माटी को बचाने में विफल रही है. झारखंड की महान जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलती हुई मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहिए.

बीजेपी के संकल्प पत्र के अहम ऐलान-

1.गोगो दीदी योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये हर 11 तारीख को मिलेंगे.

2. 500 में सिलेंडर और दो सिलेंडर (दिवाली और रक्षाबंधन) साल में मुफ्त.

3. 5 साल में 5 लाख रोजगार.

4. 5 वर्ष के भीतर झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन .करीब 3 लाख सरकारी पद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरे जाएंगे.

5. हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को प्रतिमाह 2,000 रुपये का देंगे.

6. हर गरीब को पक्का मकान.

7. झारखंड में UCC जरूर लागू होगा और इसमें आदिवासी पूर्णता बाहर रहेंगे.

8. सरकारी पदों में नियुक्ति में पारदर्शिता पुराने मामलों में सीबीआई जांच और एसआईटी जांच कराएंगे.

9. आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास करेंगे एवं अनुदान व सहायता देंगे.

10. जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाएंगे.

11. अवैध घुसपैठ को रोकेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...