14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के राष्ट्रपति पुतिन अमर हैं या एलियन...दूसरे विश्वयुद्ध के सैनिक की...

रूस के राष्ट्रपति पुतिन अमर हैं या एलियन…दूसरे विश्वयुद्ध के सैनिक की फोटो देख लोग हैरान

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। पूरी दुनिया उनके खिलाफ है और उनकी आलोचना कर रही है। लेकिन पुतिन पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि पुतिन ‘अमर’ हैं। अटकलों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन वास्तव में दोनों विश्वयुद्ध में लड़ चुके हैं और इसी कारण वह 21वीं सदी में भी युद्ध ही पसंद कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था। इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। इसमें एक तस्वीर 1920 यानी पहले विश्वयुद्ध के आसपास और दूसरा 1941 यानी दूसरे विश्वयुद्ध के समय की बताई जा रही है। इन तस्वीरों में दिख रहे शख्स की शक्ल पुतिन से मिलती जुलती है। दोनों ही युवाओं ने सेना की वर्दी पहन रखी है। दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। दोनों दिख रहे शख्स युवा हैं और ऐसे में पुतिन के युवा अवस्था की तस्वीरों के मैच करते हैं।

कौन है तस्वीर में
1941 की जो तस्वीर दिख रही है वह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की है। इसमें दिख रहा युवक सोवित संघ की सेना का लग रहा है। वहीं, 1920 की जो तस्वीर दिख रही है वह पहले विश्वयुद्ध की समाप्ति के एक साल बाद की है। कॉन्सपिरेसी थ्योरी से जुड़े लोगों का कहना है कि पुतिन के पास कोई टाइम मशीन हो सकती है। हालांकि कहने वालों ने तो पुतिन को अमर भी बता दिया। Disclose.tv के मुताबिक, ‘सोशल नेटवर्क पर 1920 और 1941 की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि ये पुतिन की तस्वीरें हैं।’

‘पुतिन एक पौराणिक प्राणी हैं’
आगे कहा गया, ‘पुतिन के समर्थक को मानते हैं कि वह सर्वशक्तिमान और अमर हैं। कुछ लोग तो मान रहे हैं कि पुतिन एक पौराणिक प्राणी है जो हमारे ग्रह पर हजारों न सही तो सैकड़ो वर्षों से रह रहे हैं। वहीं कुछ कहते हैं कि पुतिन एलियन हैं।’ भले ही इन थ्योरी पर लोग भरोसा न करें, लेकिन कई बार लोग कहते रहे हैं कि पुतिन सत्ता में आने से पहले भी अपना कंट्रोल बनाए रखते थे। सत्ता में आने से पहले भी पुतिन युद्ध और विवादों से दूर नहीं रहे हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...