11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के ​​एरिया-51 में बसी है रहस्यमय दुनिया, हथियारों की टेस्टिंग का...

अमेरिका के ​​एरिया-51 में बसी है रहस्यमय दुनिया, हथियारों की टेस्टिंग का बेस या एलियन अड्डा? जानें

Published on

दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां आम लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। ऐसी ही एक हाई सिक्योरिटी वाली जगह एरिया-51 है। अमेरिकी की इस रहस्यमय जगह पर क्या है? इसके बारे में किसी को नहीं पता। लेकिन लोग इसे लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। अमेरिका के इस बेस पर हाई सिक्योरिटी है। हाई सिक्योरिटी और गोपनीयता के चलते इससे कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी जोड़ी जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि इस फैसिलिटी में एलियन टेक्नोलॉजी या एलियन जीव हैं।।

​एरिया-51 क्या है?
एरिया-51 अमेरिका के नेवादा में लास वेगस से 133 किमी दूर स्थित है। ये अमेरिका वायुसेना की टेस्ट और ट्रेनिंग रेंज फैसिलिटी है, जो हाई सिक्योरिटी से लैस है। माना जाता है कि इस एयरबेस पर आमतौर से हथियारों का परीक्षण या नए विमानों की ट्रेनिंग होती है। 1955 में इस साइट का अधिग्रहण अमेरिकी वायुसेना ने किया था। 2013 तक CIA ने कभी भी इस फैसिलिटी के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया था। 2005 में सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अनुरोध के बाद उन्होंने इसे स्वीकार किया था।

​एलियन स्पेसक्राफ्ट की थ्योरी
इस बेस को कभी भी सीक्रेट बेस घोषित नहीं किया गया, लेकिन एरिया-51 में क्या होता है और यहां किस तरह की रिसर्च होती है, इसके बारे में सभी जानकारी गुप्त है। कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट मानते हैं कि इस फैसलिटी में एक क्रैश हुआ एलियन स्पेस क्राफ्ट है। इंजीनियर रिवर्स इंजीनियरिंग के जरिए इसे बनाने में लगे हैं। इस 1950 की रोसवेल दुर्घटना से जोड़ा जाता है।

​एयरफोर्स के विमानों का टेस्टिंग ग्राउंड
ये बेस 1950 के दशक में पहले U-2 और बाद में B-2 स्टील्थ बॉम्बर का टेस्टिंग ग्राउंड रहा है। डीक्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स का कहना है कि मूल रूप से ये आर्मी एयर कॉर्प्स के पायलटों के लिए हथियारों को टेस्ट करने की जगह है। शीत युद्ध के दौरान उच्च ऊंचाई वाले U-2 जासूसी विमान और हथियार प्रणालियों को भी यहां टेस्ट किया गया था। वर्तमान में अभी भी एरिया-51 का उपयोग एक रहस्य बना हुआ है।

​एलियन से जुड़ा है एरिया-51 का रहस्य
रहस्यमय एरिया-51 नेवादा परीक्षण रेंज का हिस्सा है। ये यूएफओ से जुड़े सिद्धांतों का केंद्र है। तथाकथित रोसवेल क्रैश इतिहास की सबसे चर्चित और विवादास्पद UFO थ्योरी में से एक है। जुलाई 1947 में एक रहस्यमय मलबा मिला था। बाद में एक अखबार में लिखा गया कि एक उड़न तश्तरी न्यू मैक्सिकों में क्रैश हुई है। इस क्रैश के बाद से ही एरिया-51 को इससे जोड़ कर देखा जाता रहा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...