14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यएग्जिट पोल नहीं एक्जिस्ट पोल है... 2 हजार के नोट में चिप...

एग्जिट पोल नहीं एक्जिस्ट पोल है… 2 हजार के नोट में चिप की तरह पूरी तरह गलत, काजल निषाद का तंज

Published on

गोरखपुर

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद लगातार प्रत्याशी और पार्टियां बयान दे रहे हैं। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने भी एग्जिट पोल को फेक बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2000 के नोट में चिप वाली बात फेक साबित हुई वैसे ही विभिन्न चैनलों पर दिखाए जाने वाला एग्जिट पोल भी फेक है। जिसे भाजपा के लोगों ने ऊपर से तैयार कराया है इस बार इंडि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

लोकसभा 2024 चुनाव का मतदान समाप्त हो चुका है। 4 जून को मतगणना होनी है, उससे पहले प्रत्याशी और पार्टी ने अपनी-अपनी तरफ से बयान जारी करना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा बयान एग्जिट पोल को लेकर आ रहे हैं, जिस तरह से सभी चैनलों पर बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिखाया जा रहा है। उसको लेकर देशभर में विपक्षी पार्टियों में बवाल मचा हुआ है।

एग्जिट पोल भी फेक है- काजल निषाद
इसी बीच गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने कहा कि यह पूरी तरह भाजपा द्वारा तैयार किया गया। एग्जिट पोल नहीं एक्जिस्ट पोल है। जिस तरह नोटबंदी के दौरान दौरान भाजपा ने 2000 नोट में चिप होने की बात कही थी और वह बाद में फेक साबित हुई जिसे आज तक लोग ढूंढ रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिली। उसी तरह एग्जिट पोल भी फेक है, जिसे ऊपर से तैयार कराया गया है। भाजपा के लोग लगातार झूठ बोलते हैं। जिस तरह 2000 के नोट में चिप की बात गलत साबित हुई इसी तरह एग्जिट पोल भी गलत साबित होगा, और देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।

ईवीएम की पहरेदारी करने के विषय में उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से ही इनके ऊपर विश्वास नहीं करती क्योंकि यह लोग कभी भी धोखा कर सकते हैं। जैसा की चंडीगढ़ में हुआ इसी तरह मेरे साथ भी हो चुका है और उसके पहले जमुना निषाद जी के साथ हुआ था। इसलिए भरोसा करने वाली कोई बात नहीं पहरेदारी और चौकीदारी हमको करनी ही पड़ेगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this