13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यJ-K: यात्रा खत्म होने से पहले ही अमरनाथ गुफा में पूरी तरह...

J-K: यात्रा खत्म होने से पहले ही अमरनाथ गुफा में पूरी तरह पिघल गया शिवलिंग

Published on

श्रीनगर,

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. अमरनाथ गुफा से आईं ताजा तस्वीरों के मुताबिक, गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है. अभी अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त तक है. हालांकि, इससे पहले ही शिवलिंग के पिघलने से श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे. बता दें कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, शिवलिंग के पिघलने के कारण भी गिनाए जा रहे हैं. इसके पीछे बताया जा रहा है कि अचानक तापमान बढ़ने और यात्रियों की भीड़ होने की वजह से शिवलिंग पिघल गया है. इसके अलावा, बादल फटने और अचानक बाढ़ आना भी कारण माना जा रहा है.हालांकि, ये पहली बार नहीं है. पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है. अब तक 1.80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

गुफा में शिवलिंग पिघल गया है.​
हाल ही में अमरनाथ में प्राकृतिक आपदा आने से हालात बिगड़ गए थे. बादल फटने से 16 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 40 लोग लापता हो गए हैं. यात्रा के दौरान नेचुरल कारणों की वजह से 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है. इससे तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 41 हो गया है. इस आपदा से हाहाकार मच गया था. बादल फटने से आई बाढ़ में कई टेंट बह गए थे. हालांकि NDRF और SDRF ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया था.

घटना के बाद अमरनाथ यात्रा पंजतरणी से शुरू की गई थी. मतलब सभी तीर्थयात्री पंजतरणी से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पवित्र गुफा तक पहुंच रहे थे. दर्शन करने के बाद श्रद्धालु इसी रास्ते से वापसी कर रहे थे. पिछले दो साल से कोविड की वजह से बंद रहने के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी, लेकिन 8 जुलाई को बादल फटने के बाढ़ आ गई थी. इस वजह से तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी. लेकिन यात्रा को 11 जुलाई से फिर से शुरू कर दिया गया था. इस बार अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त को समाप्त होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...