11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में कोरोना का खतरनाक रूप, एक दिन में मिले ढाई लाख...

जापान में कोरोना का खतरनाक रूप, एक दिन में मिले ढाई लाख से ज्यादा केस

Published on

टोक्यो

कोरोना वायरस के सातवीं लहर का सामना कर रहे जापान में शुक्रवार को 261029 नए कोविड​​​​-19 मामले दर्ज किए गए जो लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को 255534 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे जो पिछला रिकॉर्ड था। देश के 47 प्रान्तों में से 19 में दैनिक संक्रमणों रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई जिसमें होक्काइडो में 8632, नागासाकी में 4611, मियागी में 4567, हिरोशिमा में 8775 और फुकुओका में 15726 नए मामले शामिल हैं।

गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार से 17 और बढ़कर 627 हो गई जबकि देश में 294 नए लोगों की मौत की पुष्टि हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार ने 27676 नए मामले दर्ज किए जो गुरुवार की तुलना में 223 की वृद्धि दर्शाती है। राजधानी में कोरोना से संबंधित अट्ठाईस नई मौतें हुईं।

स्थानीय मीडिया क्योडो न्यूज ने वश्वि स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस संक्रमण पर नए साप्ताहिक अपडेट के हवाले से बताया कि जापान में आठ अगस्त से 14 अगस्त तक एक सप्ताह में 1395301 मामले दर्ज किए, जो लगातार चौथे सप्ताह दुनिया में नए मामलों की सबसे अधिक साप्ताहिक संख्या है। इसके बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका का स्थान है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...