8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजामिया हिंसा केस: शरजील इमाम और सफूरा जरगर समेत 9 आरोपियों को...

जामिया हिंसा केस: शरजील इमाम और सफूरा जरगर समेत 9 आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जामिया हिंसा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को आरोपमुक्त करने के निचली अदालत के फैसले को आंशिक रूप से पलट दिया है. लिहाजा शरजील इमाम, आसिफ तन्हा, सफूरा जरगर और 6 अन्य पर दंगा और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने से जुड़े आरोपों का सामना करना पड़ेगा.

नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ 2019 में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान दिल्ली के जामिया इलाके में हिंसा हुई थी. इस हिंसा के आरोपी शरजील इमाम, सफूरा जरगर समेत अन्य आरोपियों को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली दिल्ली पुलिस की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है.

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया. जबकि पिछले सप्ताह 2 घंटे से अधिक की विस्तृत सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया गया था. इस मामले में अभियोजक दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी. सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि निचली अदालत ने जांच एजेंसी के खिलाफ टिप्पणियां पारित करके उसके क्षेत्राधिकार का उल्लंघन किया है. निचली अदालत की टिप्पणी को फैसले से हटाया जाना चहिए.

दिल्ली पुलिस ने किया था रिहाई के फैसले का विरोध
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कुछ वीडियो क्लिप दिखाते हुए कहा था कि अगर इन वीडियो क्लिप के आधार पर निचली अदालत उन छात्रों को बेगुनाह कह रही है तो हम उसका विरोध करते हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में घायलों के बयान हैं. उन्होंने आरोपियों की पहचान की थी.

क्या कहा था शरजील के वकील ने?
पिछली सुनवाई के दौरान शरजील इमाम के वकील ने कहा था कि कोई वीडियो या किसी गवाह का बयान मेरे खिलाफ नहीं है, मेरे खिलाफ चार्जशीट में एक शब्द भी नहीं है. उसके खिलाफ ऐसा कोई बयान नहीं है जो मेरे ऊपर आरोप को साबित करता हो.

सफूरा जरगर के वकील ने दिया ये तर्क
सफूरा जरगर के वकील ने कहा था कि दिल्ली पुलिस जिस वीडियो क्लिप की बात कर रही हैं, उसमें मेरी पहचान उजागर नहीं है. आज तक पहचान उजागर नहीं हुई है, क्योंकि उस क्लिप में शख्स ने चेहरा ढंका हुआ है. CDR के आधार पर मेरे ऊपर आरोप नहीं लगाया जा सकता है. घटना स्थल से 3-4 किलोमीटर दूर मेरा घर है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...