11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यJDU नेता शराब कारोबारी, पुलिस केस दर्ज और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल,...

JDU नेता शराब कारोबारी, पुलिस केस दर्ज और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, फिर भी नीतीश की पार्टी में पद पर बने हुए हैं ‘नेताजी’

Published on

पटना:

दुनियाभर में हर साल 1 अप्रैल, को ‘अप्रैल फूल डे’ मनाया जाता है। एक अप्रैल का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ एक ही विचार आता है कि इस दिन लोगों को फूल ( मूर्ख) बनाना है। ठीक इसी दिन यानी 1 अप्रैल, 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की घोषणा की थी। नीतीश कुमार का सपना था, शराब मुक्त बिहार। उसके बाद प्रदेश का प्रशासनिक अमला इस शराबबंदी को सफल बनाने में जुट गया। आसमान में ड्रोन, जमीन पर स्वान और नदियों में चौकसी शुरू हो गई। उसके बाद भी शराब की तस्करी जारी है। सवाल उठता है कि क्या शराबबंदी महज लोगों को मूर्ख बनाने के लिए है?

पीके का हमला जारी
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर कहते हैं कि बिहार की शराबबंदी ऐसी है कि दिखती कहीं नहीं और मिलती हर जगह है। प्रशांत किशोर ने सरकार बनने के बाद शराबबंदी खत्म कर इस पैसे का प्रयोग शिक्षा को बढ़ावा देने में लगाने का ऐलान किया है। बिहार की शराबबंदी ऐसी है कि इस अवैध धंधे में अधिकारी से लेकर कुछ कर्मचारी और सत्ताधारी दल के कुछ नेता भी लगे हुए हैं। ताजा मामला खगड़िया के गोगरी प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष माया राम से जुड़ा है। जेडीयू नेता के कैंपस से शराब बरामद हुई। थाने में केस दर्ज हुआ और नेताजी के खिलाफ मामला सत्य पाया गया।

कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
उसके बाद पुलिस ने जेडीयू नेता के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। पुलिस ने अपना काम कर दिया, लेकिन जेडीयू के पार्टी पदाधिकारियों को नेताजी की ये करतूत नहीं दिखी। नेता अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। कुल मिलाकर नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट को उन्हीं की पार्टी के नेता पलीता लगाने में जुटे हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। खगड़िया में आम लोगों में चर्चा है कि गरीब की गिरफ्तारी हो जाएगी। बाकी लोग शराब के धंधे में मिलेंगे, तो जेल जाएंगे। लेकिन सत्ताधारी दल के नेता पर कार्रवाई कौन करने की हिम्मत करेगा।

जेडीयू नेता शराब कारोबारी
ध्यान रहे कि जीतन राम मांझी गाहे-बगाहे बिहार में अधिकारियों के रोजाना शराब पीने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने शराब को शुरू करने की वकालत भी की थी। खगड़िया में हुआ यूं कि 22 अप्रैल, 2024 को जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष के परिसर में पुलिस ने शराब की बरामदगी की। इस दिन पुलिस ने जेडीयू नेता गोगरी प्रखंड के जमालपुर कुर्मी टोला में मायाराम मंडल के आवास की तलाशी ली थी। वहां पर पुलिस को देसी शराब की खरीद बिक्री का पता चला था। घर से एक लाल गैलन भी बरामद हुआ था।

जिलाध्यक्ष का बयान
इस दौरान पुलिस ने जेडीयू नेता को खोजा। जेडीयू नेता अपने आवास पर नहीं मिले। उसके बाद जब्ती की सूची उनके आवास पर चिपका दी गई। इस मामले में पुलिस ने गोगरी थाने में 146/ 24 केस दर्ज किया। जेडीयू नेता के खिलाफ आईओ रंजन कुमार की ओर से 26 अगस्त 2024 को कोर्ट में चार्जशीट समर्पित किया गया। उसके बाद भी नेताजी पद पर बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू के अध्यक्ष बब्लू मंडल ने बताया है कि मायाराम के खिलाफ दर्ज शराब केस के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। वो इस मामले में क्या कर सकते हैं। हो सकता है कि जेडीयू नेता को फंसाया गया हो।

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...