6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यJDU एमएलसी का बेटा कन्हैया कभी भी हो सकता है अरेस्ट, सुप्रीम...

JDU एमएलसी का बेटा कन्हैया कभी भी हो सकता है अरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला

Published on

पटना

बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के एमएलसी राधा चरण साह का बेटा कन्हैया प्रसाद किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकता है। अवैध बालू खनन के मामले में कन्हैया प्रसाद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। कन्हैया प्रसाद 500 करोड़ रुपये अवैध बालू खनन के मुख्य आरोपी हैं। कन्हैया प्रसाद की कंपनी का नाम ब्रॉडसन कमोडिटीज प्रा. लि. है। कन्हैया इस कंपनी के निदेशक हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत को भी रद्द कर दिया है। ईडी के सूत्रों का कहना है कि कन्हैया प्रसाद की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी मुश्किलें बढ़ सकती है, जिसमें जेडीयू एमएलसी और कन्हैया प्रसाद के पिता राधा चरण साह भी शामिल हैं।

कन्हैया प्रसाद को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसमें 16 पेज का ऑर्डर था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कन्हैया प्रसाद को मिली जमानत को आधार बनाकर ही पटना हाई कोर्ट से उनके पिता राधा चरण साह को भी जमानत दी गई थी।

बता दें कि 8 सितंबर 2023 को ईडी ने कन्हैया प्रसाद को अरेस्ट किया था, जिसके बाद 6 मई 2024 को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आ गए थे। इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें से ज्यादातर अभी जमानत पर हैं।

कन्हैया प्रसाद की जमानत रद्द करने के लिए ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद ईडी कभी भी कन्हैया प्रसाद को अरेस्ट कर सकती है। वहीं ईडी कन्हैया के एमएलसी पिता राधा चरण साह की जमानत रद्द करने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी में है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this