10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यझारखंड: 'जितना जहर BJP नेताओं के मुंह में, उतना तो सांप...', भाजपा...

झारखंड: ‘जितना जहर BJP नेताओं के मुंह में, उतना तो सांप…’, भाजपा नेताओं पर हेमंत का प्रचंड प्रहार

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड विधानसभा चुनाव करीब है, इससे पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री और JMM के नेता हेमंत सोरेन ने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी पर हमला किया है. मुख्यमंत्री ने बीजेपी के नारे ‘बाटेंगे तो कटेंगे’ पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है. सोरेन ने कहा कि बीजेपी के नेता इतना जहर उगलते है. इतना जहर सांप के मुंह में नहीं होता जितना जहर बीजेपी नेताओं के मुंह में है

सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘x’ पर लिखा है कि भाजपा-आजसू के पिछले 5 दिनों में हुए चुनावी सभाओं से स्पष्ट है कि वे चुनाव सिर्फ और सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लड़ना चाहते हैं. इनमें उन्हें महारत हासिल है और उनके अनुसार यह चुनाव जीतने का आसान तरीका है. उन्होंने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की और लिखा इस तरीके का इस्तेमाल अंग्रेजों ने किया था, और ये भी वही कर रहे हैं, बल्कि उससे भी बहुत आगे बढ़कर ये भावना आहत कर रहे हैं.

भगवान बिरसा और बाबा साहब के मूल्यों का जिक्र किया
मुख्यमंत्री ने झारखंड के लोगों से मूल्यों को याद करने को कहा, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अगर आप झारखंड के इस चुनाव में मतदान के बारे में अभी भी संदेह में हैं, तो कृपया झारखंड के मूल्यों को याद करें. वे मूल्य जिन्हें हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है. भगवान बिरसा से लेकर बाबा साहब द्वारा रचित महान संविधान के मूल्यों को याद कीजिए. ये मूल्य हमें जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने की समानता प्रदान करते हैं.

लोगों से मतदान करने की अपील की
सोरेन लोगों के अधिकारों का जिक्र करते हुए कहा, चुनाव ऐसा वक्त है जब आपका मत गिना जाता है, जो आपके होने का सबूत देता है. आपके और हमारे अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया जाता है. यह असाधारण सौभाग्य है कि हम उन महापुरुषों द्वारा निर्मित लोकतंत्र में रहते हैं जो हमें अपनी आवाज़ उठाने का अवसर देता है.

मुखयमंत्री ने लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि आपका मत हमारे राज्य के भविष्य को निर्धारित करता है. वह भविष्य जिसे हमारी आने वाली पीढ़ियां विरासत में पाएंगी यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है, वहां चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को है. वोटों की गिनती 23 नवंबर को है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...