9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, चिट्ठी लिखकर कहा- देश...

जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, चिट्ठी लिखकर कहा- देश और पार्टी के हित में लिया फैसला

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है. वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है. सामने आया है कि वह अब अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसकी पुष्टि खुद वर्तमान राष्ट्रपति ने की है. उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर इसकी घोषणा की है. इसके साथ ही बाइडेन अगले हफ्ते राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे.

बता दें कि, काफी दिनों से इसकी चर्चा थी कि क्या बाइडेन राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के साथ कई अटकलें भी चल रही थीं. उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी चर्चा थी कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति चुनाव शायद नहीं लड़ेंगे, और रविवार को आखिर इन अटकलों पर विराम भी लग गया कि, जब बाइडने ने खुद ही इस बारे में ऐलान कर दिया है.

गौर करें तो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने की चर्चा तब से शुरू हो गई थी, जब कुछ दिनों पहले वह लाइव डिबेट में ट्रंप से पिछड़ते दिखे थे. चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों की ओर से पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच पहली लाइव डिबेट हुई थी, जिसमें बाइडेन पर ट्रंप भारी पड़ते नजर आए थे. ऐसे में राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया और आम जनता के बीच अटकलें थीं कि बाइडेन को इस रेस से हट जाना चाहिए.

दरअसल इस डिबेट के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने एडिटोरियल में कहा था कि अपने देश की सेवा करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को इस रेस से हट जाना चाहिए. इसके बाद एक वर्ग बाइडेन से रेस से हटने की मांग कर रहा था, लेकिन बाइडेन और उनकी प्रचार समिति ने तब कहा था कि, वह हार मानने को तैयार नहीं हैं और इस रेस से पीछे नहीं हटेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच जो लाइव टीवी डिबेट हुई थी. इस डिबेट में बाइडेन का प्रदर्शन खासा खराब रहा था. वह डिबेट के बीच में कई बार फ्रीज हो गए थे और कई बार उनकी जबान लड़खड़ाती नजर आई थी. ट्रंप के आरोपों को वह सही तरीके से काउंटर भी नहीं कर पाए थे. इसके बाद से दबी जुबान में ऐसी चर्चा थी कि बाइडेन मौजूदा हालत में ट्रंप को हरा नहीं पाएंगे.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...