7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुबह पत्रकार, शाम को आतंकी... इजरायल ने खोली अल-जजीरा के रिपोर्टर की...

सुबह पत्रकार, शाम को आतंकी… इजरायल ने खोली अल-जजीरा के रिपोर्टर की पोल, निकला हमास कमांडर

Published on

तेल अवीव

इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध से जुड़ी खबरों पर रिपोर्टिंग करने दुनिया भर के पत्रकार पहुंचे हैं। इस बीच इजरायल ने एक पत्रकार पर बड़ा आरोप लगाया है। इस पत्रकार का नाम मोहम्मद विशाह है, जो कतर के अल जजीरा से जुड़ा है। अरबी मीडिया के लिए आईडीएफ के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने रविवार को कहा, ‘IDF की ओर से मिले सबूतों से पता चला है कि अल-जजीरा पत्रकार मोहम्मद विशाह के पास 2022 तक हमास की एंटी-टैंक मिसाइल इकाइयों में एक कमांडर के रूप में एक अतिरिक्त नौकरी थी।’

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सुबह अल जजीरा का पत्रकार और शाम को हमास का एक आतंकी!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कई सप्ताह पहले उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के एक कैंप में हमारी सेना ने कार्रवाई की। इस दौरान 1986 में ब्यूरिज में पैदा हुए मोहम्मद समीर मोहम्मद विशाह नाम के व्यक्ति का लैपटॉप जब्त किया गया था, जहां दस्तावेजों से यह साफ है कि मोहम्मद विशाह हमास की सैन्य शाखा में एंटी टैंक रोधी मिसाइल इकायों का प्रमुख कमांडर है।’

ट्रेनिंग देते हुए फोटो जारी
अद्राई के मुताबिक 2022 के अंत में विशाह हमास की हवाई इकाइयों में रिसर्ड और डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने लगा। इसके साथ उन्होंने विशाह की तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें हमास के सदस्यों को प्रशिक्षण देते और टैंक रोधी मिसाइल दागते हुए देखा जा सकता है। IDF के प्रवक्ता ने लिखा, ‘कौन जानता है आने वाले भविष्य में पत्रकारिता का चोंगा ओढ़े आतंकियों के बारे में कितनी जानकारी सामने आएगी?’ पिछले महीने IDF के प्रवक्ता डनियल हगारी ने सबूत दिखाते हुए कहा कि गाजा में मारे गए दो पत्रकार वास्तव में हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्य थे।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...