8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यबिहार में ज्योति मौर्या जैसा मामला: मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी...

बिहार में ज्योति मौर्या जैसा मामला: मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही प्रीति बोली- बाय बाय

Published on

गया

बिहार के गया में यूपी की ज्योति मौर्या की तरह प्रीति कुमारी का स्टोरी की चर्चा हो रही है। यहां गया में एक मजदूर पति के साथ धोखा हुआ है। पत्नी प्रीति कुमारी बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनते ही पति मिथिलेश कुमार को छोड़कर चली गई। मिथिलेश ने कड़ी मेहनत करके प्रीति को पढ़ाया-लिखाया। लेकिन जैसे ही प्रीति की नौकरी लगी उसने मजदूर पति को छोड़ अलग रहने का फैसला ले लिया। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। उनका एक 6 साल का बच्चा भी है।

नौकरी लगते ही पत्नी का बदला व्यवहार
मामला गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के भुजौल गांव का है। मिथिलेश ने बताया कि प्रीति झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शादी के बाद से ही सब ठीक चल रहा था, लेकिन बोधगया बीएमपी में नौकरी लगने के बाद प्रीति का व्यवहार बदल गया। अब वह ना तो फ़ोन उठाती है और ना ही मिलना चाहती है।

हताश होकर मिथिलेश ने गया एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। उसने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को उसके पास वापस भिजवा दिया जाए। मिथिलेश ने बताया, ‘मैंने बहुत मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और नौकरी के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अब नौकरी लगने के बाद उसने मुझे छोड़ दिया। वह मेरे पास नहीं आ रही है।’

प्रीति की मिथिलेश से है दूसरी शादी
मिशिलेश ने बताया कि प्रीति की यह दूसरी शादी थी। उसने लव मैरिज की थी। इससे पहले 2012 में एक लड़के से तलाक लिया था, जिसके बाद उसके साथ रहने लगी थी और फिर 2017 में मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिथिलेश को उम्मीद है कि उसे इंसाफ मिलेगा और उसकी पत्नी उसके पास वापस आ जाएगी।

पत्नी ने लगाया मिथिलेश पर प्रताड़ित करने का आरोप
वहीं, इस मामले में बोधगया बीएमपी में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी का कहना कुछ और है। उसका आरोप है कि पति मिथिलेश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। प्रीति कुमारी ने आगे बताया कि उसने विभाग में भी लिखित शिकायत देकर मामले की जानकारी दी है। प्रीति ने साफ कह दिया कि अब वह मिथिलेश के साथ नहीं रहेगी।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...