8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeभोपालकिचन में पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूछा- क्या बनाई हो, महिला का...

किचन में पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूछा- क्या बनाई हो, महिला का जबाव सुनकर केंद्रीय मंत्री ने किया वादा

Published on

शिवपुरी:

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने शिवपुरी दौरे के दौरान ग्राम हातौद पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत अति पिछड़ी अनुसूचित जनजाति के लिए बनाए आवासों का उद्घाटन किया। साथ ही सहरिया आदिवासियों के लिए बनाए गए आवास संबंधित हितग्राहियों को सौंपे। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने हातौद ग्राम की हितग्राही महिला ऊषा आदिवासी और नम्रता आदिवासी से बातचीत की। घर सौंपने के साथ ही सिंधिया ने कहा कि वह अभी आवास देख रहे हैं। लेकिन, वह अगली बार जब आएंगे तो खाना जरूर खाएंगे। आपको बता दें कि पूरे देश में पीएम जनमन के तहत सबसे पहले पीएम जनमन योजना के तहत बनाई गई कॉलोनी का सिंधिया ने शुभारंभ किया।

घर के अंदर पहुंचे बोले- काफी साफ-सफाई रखी है
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान लाभार्थियों के नवनिर्मित आवास का भी जायजा लिया, जिनमें से एक लाभार्थी ऊषा आदिवासी के निवास की स्वच्छता पर उन्हें सराहते हुए बातचीत की। उनसे पूछा यदि वे खाना पका लेती हैं, जिसके पश्चात उन्होंने नम्रता से कहा कि अगली बार वे आकर खाना उनके घर खाएंगे। सिंधिया ने उद्घाटन के दौरान महिलाओं को साड़ी, बर्तन और पौधे भी प्रेषित किए।

सबसे पहले शिवपुरी में बने 5500 आवास
इस योजना के तहत शिवपुरी में सबसे अधिक और सबसे तेज गति से 5500 घरों का निर्माण किया गया. इन घरों को आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों को सौंपा जाएगा. इस दौरान उन्होंने 6 अन्य परियोजनाओं का भूमि पूजन और ग्रीन वन इंडिया के अंतर्गत 40 लाख रूपए की लागत से लुधावली में बन रहे नगर वन का भी शिलान्यास किया।

पीएम मोदी की तारीफ की
कार्यक्रम के दौरान रानी दुर्गावती, अवंतिका और बिरसा मुंडा जैसी महान विभूतियों को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने शासन में आने के बाद आदिवासियों की संस्कृति और सभ्यता को विश्व पटल पर उभारा है। पीएम मोदी की ही मेहनत के कारण अब हर वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनता से आह्वान किया भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश भर में मनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास सोचा। उन्होंने, रसोई गैस, शौचालय, घर, बिजली , मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं दीं।

हमारी सोच देश को विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाना
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की सोच है कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है। इसी लक्ष्य के साथ केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। ग्राम हातौद में अपने संबोधन के दौरान सिंधिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मंशा है कि देश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के हर ग्रामीण, कृषक भाइयों के हाथों को मजबूत किया जाए।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...