12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहाथ में कलावा, सधी हुई चाल... ऋषि सुनक ने यूं संभाली ब्रिटिश...

हाथ में कलावा, सधी हुई चाल… ऋषि सुनक ने यूं संभाली ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कमान

Published on

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। महाराजा चार्ल्स तृतीय ने बकिंघम पैलेस में सुनक को पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। सुनक पिछले एक साल में ब्रिटेन के तीसरे प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने शपथग्रहण करते ही ब्रिटेन को आर्थिक संकट से उबारने का संदेश भी दिया।

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन चुके हैं। शपथग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में सुनक ने ब्रिटेन को आर्थिक संकट से उबारने का वादा किया। उन्होंने कहा कि काम शुरू हो चुका है और मैं दिन-रात इसके लिए मेहनत करूंगा।ऋषि सुनक के पहले संबोधन में उनके हाथ में बंधा कलावा नजर आया। ऋषि हिंदू धर्म के प्रति आस्था रखते हैं। उनकी मेज पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा भी रहती है। उन्हें कई हिंदू त्योहारों को भी सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है।

शपथग्रहण के तुरंत बाद ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने वादा किया कि वे अपने देश को इस आर्थिक संकट से जरूर उबारेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हमारे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है।ऋषि सुनक ने अपने पहले संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए बोरिस जॉनसन के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह जॉनसन की गर्मजोशी और उदारता को संजोकर रखेंगे।

ऋषि सुनक ने लिज ट्रस कार्यकाल के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ गलतियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे देश के विकास में सुधार करना चाहते हैं। उन्होंने लिज ट्रस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सब बदलाव लाने के लिए की गईं गलतियां है। ये गलतियां किसी बुरे इरादे से नहीं की गईं थी।ऋषि सुनक ने शपथ ग्रहण करते ही कहा कि चांसलर के रूप में मैंने फरलो जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों और उनके व्यवसायों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन पर भी मैं वैसे ही काम करूंगा। मैं अपने शब्दों से नहीं बल्कि काम से लोगों को जोड़ूंगा। मैं लोगों को आर्थिक संकट से बचाने के लिए दिन-रात काम करूंगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...