19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालबीजेपी के घोषणा पत्र पर कमल नाथ का प्रहार, बोले- कांग्रेस के...

बीजेपी के घोषणा पत्र पर कमल नाथ का प्रहार, बोले- कांग्रेस के वादों को किया कॉपी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा द्वारा जारी संकल्प पत्र को ‘मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा’ नाम दिया गया है। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस नेता कमल नाथ ने टिप्पणी करते हुए लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का जिक्र नहीं होने की बात कही है। कमल नाथ ने कहा कि बीजेपी की ओर से जारी इस घोषणापत्र में कई वादे कांग्रेस की घोषणाओं से कॉपी किए गए हैं।

भाजपा ने अपना 96 पन्नों का घोषणापत्र या ‘संकल्प पत्र’ जारी किया है, जिसमें लाडली बहना और उज्ज्वला योजनाओं के लाभार्थियों के लिए 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और गरीब परिवारों की लड़कियों को स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया गया है।

क्या बोले कमल नाथ?
घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कमल नाथ ने राज्य की महिलाओं से कहा कि वे चिंता न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी और उन्हें ‘नारी सम्मान योजना’ के तहत प्रति माह 1,500 रुपये देगी और 1 जनवरी से उन्हें 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी देगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के कर्ज माफ करने, दो लाख खाली पदों को भरने, 100 यूनिट बिजली मुफ्त और 200 यूनिट बिजली की आपूर्ति करने का वादा किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दें और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करने का वादा भी किया गया है।

कमल नाथ ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा इन मुद्दों पर क्या कर रही है? कमल नाथ ने कहा,”मैं जानता हूं कि आपने अपने शासन के 18 सालों में मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया और आज भी नहीं देंगे। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...