18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'केजरी जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो', दिल्ली में आप की हार...

‘केजरी जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो’, दिल्ली में आप की हार से झूम उठे कृषि मंत्री, बीजेपी ने जारी किया वीडियो

Published on

रायपुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को पटखनी दी है। दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के आम आदमी पार्टी की हार पर जमकर निशाना साधा। राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गाना भी गाया।

बीजेपी की जीत का जश्न पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े पर डांस किया तो कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया है। इस बीच बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि मंत्री राम विचार नेताम भाजपा पदाधिकारियों के जीत के जश्न में गाना गाते हुए नजर आए। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल चले जाएंगे।

क्या है वीडियो में
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मनाया जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटीं। वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम ने केजरीवाल की चुटकी है। चुनाव में बीजेपी की इस जीत पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व सरकार में मंत्री राम विचार नेताम ने गीत गाकर जीत का जश्न मनाया है। इस बीच उन्होंने केजरीवाल की चुटकी लेते हुए गीत गाया- ‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो…केजरी जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो। इस वीडियो में राम निचार नेताम के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई पदाधिकारी मौजूद हैं।

बीजेपी को मिली है बंपर जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज घोषित हो रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद फिर से बीजेपी की वापसी हुई है। बीजेपी ने यहां बंपर जीत दर्ज की है। बीजेपी की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आम आदमी के बीच कांटे की कट्टर थी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद अपना चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही पार्टी के कई सीनियर नेता भी चुनाव हार गए हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this