7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा, शराब घोटाले में...

केजरीवाल को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा, शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने शराब घोटाले मामले में अरेस्ट कर लिया है. सीबीआई ने उनकी पांच दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने हिरासत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया है.

केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा था कि मीडिया में सीबीआई सूत्रों के हवाले से दिखाया जा रहा है कि मैंने एक बयान में पूरा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है, मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि सिसोदिया दोषी हैं या कोई और दोषी है. मैंने कहा है कि सिसोदिया निर्दोष हैं, आम आदमी पार्टी निर्दोष है, मैं निर्दोष हूं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी (सीबीआई की) पूरी योजना मीडिया के सामने हमें बदनाम करने की है. प्लीज रिकॉर्ड करें कि ये सभी बातें सीबीआई सूत्रों के माध्यम से मीडिया में चलाई गई हैं. केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि CBI इस मुद्दे को सनसनीखेज बना रही है. उन्होंने कहा कि इसका स्पष्टीकरण किया जाना चाहिए. उनका उद्देश्य मामले को सनसनीखेज बनाना है.

अन्य आरोपियों के साथ आमने-सामने होगी पूछताछ
कोर्ट में सीबीआई के वकील ने कहा था कि उन्होंने तथ्यों के आधार पर बहस की थी और किसी भी एजेंसी के सूत्र ने कुछ नहीं कहा था. केजरीवाल की हिरासत की मांग करने वाले आवेदन में सीबीआई ने अदालत से कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जानी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री को सबूतों और मामले में आरोपी को अन्य लोगों के सामने पेश किया जाना है.

सीबीआई ने अदालत में क्या कहा?
सीबीआई ने कहा कि हमें उनसे हिरासत में पूछताछ करने की जरूरत है. वह यह भी नहीं पहचान रहे हैं कि (सह-आरोपी) विजय नायर उनके अधीन काम कर रहे थे. उनका कहना है कि विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम कर रहे थे. वह सारा दोष मनीष सिसोदिया (जो इस मामले में भी आरोपी हैं) पर डाल रहे हैं. उनसे आमना-सामना कराया जाना चाहिए. उन्हें दस्तावेज दिखाए जाने की जरूरत है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पहले से ही न्यायिक हिरासत में थे और वह तिहाड़ जेल में बंद थे. बीते दिन सीबीआई की एक टीम ने जेल में उनसे पूछताछ की थी. इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि केंद्र की सरकार केजरीवाल के खिलाफ साजिश रच रही है. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई ने झूठा केस बनाया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...