9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालकुबेरेश्वर धाम में चमत्कारी रूद्राक्ष के लिए आए लाखों लोग, भोपाल-इंदौर हाईवे...

कुबेरेश्वर धाम में चमत्कारी रूद्राक्ष के लिए आए लाखों लोग, भोपाल-इंदौर हाईवे पर लगा सात किमी लंबा जाम

Published on

सीहोर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल-सीहोर हाईवे पर जाम लग गया है। करीब सात किलोमीटर लंबे जाम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु और सैकड़ों वाहन चालक फंस गए हैं। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से रूद्राक्ष महोत्सव शुरू हो गया है। इसके लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है।

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ है। धाम में शिव पुराण कथा भी हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसके चलते सीहोर के पास भोपाल-इंदौर हाईवे पर लगभग सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

रूद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए लाखों लोग कुबेरेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। कुबेरेश्वर धाम से चौपाल सागर तक भोपाल की ओर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम लगने के बाद भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है भोपाल और इंदौर दोनों ओर से लोग लगातार कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे है।

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रूद्राक्ष वितरण कार्यक्रम के लिए गुरुवार सुबह से ही हजारों वाहन एक साथ कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे। वाहनों के लिए 70 एकड़ में पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है, लेकिन वह कुछ घंटों में ही भर गई। इसके बाद लोगों ने हाईवे सहित ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों में वाहन खड़े करना शुरू हो कर दिए। बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद वे अंदर आ गए। इसके कारण सुबह छह बजे से ही हालात बिगड़ना शुरू हो गए। आयोजन समिति और प्रशासन के इंतजाम ध्वस्त हो गए। जब हालात बिगड़ने लगे तो सीहोर के पास सोयाचौपाल और सोंडा के पास से वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पैदल ही कुबेरेश्वर धाम जाना शुरू कर दिया।

कुबेरेश्वर धाम में रूद्राक्ष वितरण के लिए दो से तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी है। श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालुओं बेहोश भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this