15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयजेएनयू छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट का जलवा, सेंट्रल पैनल की सभी...

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट का जलवा, सेंट्रल पैनल की सभी 4 सीटों पर ABVP की हार

Published on

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल को लेकर फाइनल रिजल्ट सामने आ चुके हैं। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट के धनंजय ने जीत दर्ज की, उन्हें कुल 2598 वोट मिले। दूसरे नंबर पर एबीवीपी के उमेश चंद्र अजमीरा रहे। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट के अविजीत घोष ने बाजी मारी, उन्हें 2409 वोट मिले। दूसरे स्थान पर एबीवीपी की दीपिका शर्मा रहीं, उन्हें 1482 मत मिले। वोटों की काउंटिंग जब शुरू हुई तो एबीवीपी और लेफ्ट में कांटे की टक्कर सामने आई थी। हालांकि, फाइनल नतीजों में एबीवीपी को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सेंट्रल पैनल में लेफ्ट का जलवा
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट का कब्जा हुआ। जनरल सेकेट्री पोस्ट पर लेफ्ट समर्थित BAPSA की प्रियांशी आर्या ने जीत दर्ज की, उन्हें 2887 वोट मिले। दूसरे नंबर पर एबीवीपी के अर्जुन आनंद रहे, जिन्हें 1961 वोट मिले। ज्वाइंट सेकेट्री पद पर लेफ्ट के मो. साजिद ने विजयी रहे। उन्हें 2574 वोट आए। दूसरे स्थान पर एबीवीपी के गोविंद डांगी रहे, जिन्हें 2066 वोट मिले।

बढ़त के बाद पिछड़ गई एबीवीपी
जेएनयूएसयू चुनाव में वोटों की गिनती जब शुरू हुई तो एबीवीपी और लेफ्ट पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआती रूझानों में एबीवीपी ने बढ़त बना रखी थी। हालांकि, बाद में मुकाबला बदलता नजर आया। एबीवीपी सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखने में असफल साबित हुई। प्रेसीडेंट और वाइस प्रेसीडेंट और ज्वाइंट सेकेट्री पोस्ट पर लेफ्ट ने जीत दर्ज की।

इस बार हुई 73 फीसदी वोटिंग
जनरल सेकेट्री पद पर लेफ्ट कैंडिडेट का नामांकन रद्द हो गया था। ऐसे में लेफ्ट ने BAPSA कैंडिडेट को समर्थन दिया, उन्होंने भी जीत दर्ज की। करीब 4 साल बाद हुए जेएनयू छात्र संघ चुनाव में इस बार जमकर वोटिंग देखने को मिली। अब काउंटिंग ने लेफ्ट ने अपना दबदबा बनाए रखा। इस बार जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन में 73 फीसदी वोटिंग हुई। ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा रहा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...