8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'दोषियों पर नरमी से कानून व्यवस्था में भरोसा डिगेगा...', सुप्रीम कोर्ट का...

‘दोषियों पर नरमी से कानून व्यवस्था में भरोसा डिगेगा…’, सुप्रीम कोर्ट का ये सख्त फैसला बनेगा नजीर

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के मामलों में इस आधार पर ‘अनुचित उदारता’ दिखाना कि दोषी सुधार कर सकता है, कानूनी व्यवस्था में लोगों के भरोसे पर उलट असर डालेगी। कोर्ट ने कहा कि अदालतों को पीड़ितों के अधिकारों पर भी विचार करना चाहिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा पाए रेप और मर्डर के दोषी पर ऐसा फैसला दे दिया जो आगे तमाम मामलों में नजीर बनेगा।

अदालत ने वर्ष 2005 में बेंगलुरु में 28 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी से बलात्कार और हत्या के दोषी कैब चालक शिव कुमार की तरफ से दायर अपील पर आदेश पारित किया। आदेश में कहा गया, ‘तथ्य ऐसे हैं, जो किसी भी अदालत की अंतरात्मा को झकझोर कर रख देंगे।’

निचली अदालत ने कुमार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366,376 और 302 के तहत अपहरण, बलात्कार और हत्या के अपराध का दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

कानून के अनुसार, आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी समय से पहले रिहाई के लिए योग्य हो जाता है अगर वह वास्तविक सजा के 14 या उससे अधिक वर्ष जेल में रहा हो।जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने मंगलवार को कुमार को दी गई उम्रकैद की सजा को संशोधित किया ताकि उसे कोई छूट न मिले और 30 साल सजा पूरी होने के बाद ही रिहा किया जा सके।

बेंच ने कहा, ‘अदालतों को दोषियों के सुधार की संभावना पर विचार करते हुए गौर करना चाहिए कि इस तरह के क्रूर मामले में अनुचित उदारता दिखाने से कानूनी व्यवस्था की प्रभावकारिता को लेकर लोगों के भरोसे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अदालत को पीड़ित के अधिकारों पर भी विचार करना चाहिए।’

बेंच ने कहा, ‘इन परिस्थितियों पर विचार करने के बाद हमारी राय है कि यह एक ऐसा मामला है जहां तीस साल के लिए एक निश्चित अवधि की सजा दी जानी चाहिए।’शीर्ष अदालत ने कहा, ‘हम निर्देश देते हैं कि अपीलकर्ता को आजीवन कारावास भुगतना होगा। हम यह भी निर्देश देते हैं कि अपीलकर्ता को वास्तविक सजा के तीस साल पूरे होने के बाद ही रिहा किया जाएगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...