6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयचोर मौज करें और ईमानदार सबूत देते फिरें... भ्रष्टाचार के आरोपों पर...

चोर मौज करें और ईमानदार सबूत देते फिरें… भ्रष्टाचार के आरोपों पर बिफरीं DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

Published on

नई दिल्ली

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ईमानदार लोगों को अपनी ईमानदारी साबित करनी होती है जबकि चोर अपनी जिंदगी के मजे लेते हैं। मालीवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शहर की एक अदालत ने डीसीडब्ल्यू में नियुक्तियों के संबंध में उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। मालीवाल ने यह भी कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगी लड़ती रहेंगी।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘ईमानदारी से काम करने वालों को अपनी ईमानदारी सिद्ध करनी पड़ती है और चोर देश में मजे मारते हैं। लाखों मामले संभाले, सैंकड़ों बच्चियों को तस्करी से बचाया, शराब-मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले माफिया पकड़वाए, गरीबों के साथ खड़ी हुई। बस यही मेरा गुनाह है। जब तक ज़िंदा हूं, लड़ती रहूंगी।’

बीजेपी ने की स्वाति मालिवाल को पद से हटाने की मांग
बीजेपी ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल को हटाने की मांग की। दिल्ली की एक अदालत द्वारा महिला आयोग में नियुक्तियों के सिलसिले में मालीवाल के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिए जाने के बाद भाजपा ने यह मांग की। सक्सेना को लिखे गये पत्र में पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मालीवाल को उनको पद से हटाने की मांग की। वर्मा ने कहा, ‘मैं आप से अनुरोध करता हूं कि असंवैधानिक कृत्य के लिए स्वाति मालीवाल के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें और उन्हें डीसीडब्ल्यू के अध्यक्ष के पद से हटाएं।’ वर्मा ने कहा कि ‘कथित साजिश’ के तहत मालीवाल और अन्य ने आप कार्यकर्ताओं को उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना महिला आयोग के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि लगता है कि आप भ्रष्टाचार करने का ‘कोई मौका नहीं छोड़ना’ चाहती। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने नियुक्तियों में ‘धांधली’ का आरोप लगाते हुए सक्सेना से पैनल को भंग करने की मांग की।

क्या है पूरा मामला
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वाति मालीवाल और अन्य के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के मामले में पद का दुरुपयोग करने के आरोप में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने का आदेश दिया। स्वाति मालीवाल के अलावा प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन मलिक को भी आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। कोर्ट ने कहा कि ‘प्रथम दृष्टया इंगित करती है कि अधिकांश नियुक्तियां आरोपियों के करीबियों और पसंदीदा लोगों को दी गई। इस प्रकार आरोपियों की ओर से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया, ताकि वे नियुक्त किए गए लोगों के लिए आर्थिक लाभ प्राप्त कर सके।’

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...