7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश : मुझे जान से मार दो', सागर में सीधी जैसा कांड,...

मध्यप्रदेश : मुझे जान से मार दो’, सागर में सीधी जैसा कांड, युवक को निर्वस्‍त्र कर बेरहमी से पीटा

Published on

सागर

मध्यप्रदेश में सीधी पेशाब कांड के बाद अब सागर में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक को नंगा करके प्लास्टिक के डंडे से पांच-छह लोग पीट रहे हैं। युवक उसके बाद दूसरे वीडियो में निर्वस्त्र अवस्था में माफी मांग रहा है। उसे लोग अंडरवियर पहनने से भी रोक रहे है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है।

क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में एक युवक को नग्न कर बैठाया गया है। और बारी -बारी से उसकी हथेलियों पर डंडा नुमा प्लास्टिक के पाइप से वार कर रहे हैं। युवक चीख रहा है। फिर से गलती नहीं करने की कसमें खा रहा है। मारपीट करने वाले ‘चोरी की किसी घटना की पूछताछ’ कर रहे हैं। शहर में चर्चा है कि यह वीडियो मोतीनगर थाना क्षेत्र का है।

दूसरे वीडियो में पीड़ित युवक निर्वस्त्र अवस्था में खड़ा होकर हाथजोड़कर माफी मांग रहा है। मौजूद लोग उसे अंडरवियर भी नहींं पहनने देते नजर आते है और उसे रोकते हैं। हालांकि पीड़ित या मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। मामला किसी पुरानी चोरी से संबंधित बताया जा रहा है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू
वायरल वीडियो के मामले को लेकर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा का कहना है कि कई सोशल मीडिया ग्रुप पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का समय स्थान और व्यक्तियों की पहचान नहीं हुई है। यह वीडियो मोती नगर क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठान के परिसर का होना बताया जा रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्ट्या मोती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है ।

एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को किसी थाना परिसर का होना प्रचारित किया जा रहा है। जोकि पूर्णतया गलत और निराधार है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया है और कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...