21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालरील के लिए पागलपन, शादी से नाराजगी... हैरान कर देगी छिंदवाड़ा सामूहिक...

रील के लिए पागलपन, शादी से नाराजगी… हैरान कर देगी छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड की वजह

Published on

छिंदवाड़ा

दिल की धड़कनों पर तेरा नाम लिखा है… छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड के आरोपी दिनेश उर्फ भूरा का रील ऐसे ही गानों पर होता था। वह परिवार के मासूम बच्चों के साथ रील बनाता था। 8 दिन पहले उसकी शादी हुई थी और घर में जश्न का माहौल था। लेकिन दिनेश की सनक बढ़ती जा रही थी। रील बनाकर लोगों को हंसाने वाला दिनेश बात-बात पर गुस्सा करने लगा था। घरवालों को समझ नहीं आ रहा था कि अचानाक से शादी के बाद उसका व्यवहार क्यों बदलने लगा है। घर के बच्चों के साथ उसने शादी के बाद भी रील बनाई थी लेकिन नई पत्नी के साथ उसकी कोई तस्वीर नहीं थी। 28 मई की रात उसने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, इसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। इसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया है। घटना के बाद गांव में कई कहानियों को लेकर चर्चा है।

21 साल का था दिनेश
छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश की उम्र अभी 21 साल है। गांव में उसके परिवार के पास पांच एकड़ जमीन है। वह खेती बारी करता था। 21 मई को घरवालों ने उसकी शादी कराई थी। शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। शादी के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। ऐसा क्यों वह कर रहा था, इसके बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। परिवार के लोगों को भी समझ नहीं आ रहा था कि दिनेशा ऐसा क्यों कर रहा था। वह मायूस रहने लगा था।

परेशान रहने लगा था वो
वहीं, घटना के बाद दिनेश की बहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि शादी के बाद से अचानक वह परेशान सा था। उसका बात व्यवहार बदल रहा था। तल्ख लहजे में वह लोगों से बात करता था। इसके बाद तीन दिन पहले उसका डिप्रेशन का इलाज करवाया गया था। वहीं, शादी से पहले उसके साथ कोई समस्या नहीं थी। वह बिल्कुल सामान्य था। ससुराल के लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

रील बनाने का शौक था उसे
परिवार के लोगों ने बताया कि उसे रील बनाने का शौक था। घर के बच्चों के साथ वह रील बनाता था। लेकिन इधर कुछ दिनों से वह अपने अकाउंट पर शैड सॉन्ग के साथ रील पोस्ट कर रहा था। अपनी शादी को लेकर दिनेश ने कोई रील नहीं बनाई थी। पत्नी के साथ कोई तस्वीर भी नहीं ली जबकि शादी के आठ दिन ही हुए थे। इसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

शादी से थी नाराजगी
उसके गांव के लोगों ने बताया है कि शादी को लेकर वह नाराज था। हालांकि उसके घर के लोगों का ऐसा नहीं मानना है। साथ ही अफेयर को लेकर को भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं लेकिन पुलिस के लिए अभी भी यह केस पहले बनी हुई है।

27 मई को आई थी पत्नी
गांव के लोगों ने बताया कि 21 मई को उसकी शादी हुई। पत्नी को लेकर 22 मई को घर आया, रस्मों के बाद पत्नी मायके चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने अपने घर के लोगों से कहा था कि उसका दिमाग घूम रहा है। मन कर रहा है कि कुछ कर लूं। 27 मई को उसकी पत्नी वापस आई। आरोपी दिनेश ने 28 मई की रात सबसे पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों का कत्ल किया।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...