16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ 2025: भारी भीड़ के चलते बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन,...

महाकुंभ 2025: भारी भीड़ के चलते बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन, अब यहां से ट्रेन ले सकेंगे श्रद्धालु

Published on

प्रयागराज,

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस अपार भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग गया है. वहीं, महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

प्रशासन के मुताबिक, स्टेशन पर अत्यधिक दबाव और अव्यवस्था से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. अब यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन जाना होगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ नियंत्रित होने के बाद स्टेशन को फिर से खोला जाएगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों और अन्य प्रबंधों पर भी विचार किया जा रहा है. प्रशासन ने यात्रियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है. बता दें कि रेलवे प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के तहत यह कदम उठाया है और स्थिति सामान्य होने पर स्टेशन को दोबारा खोला जाएगा.

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर यात्रियों का कब्जा
बता दें कि महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है, जिससे कई अप्रत्याशित दृश्य सामने आ रहे हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर ही यात्रियों ने कब्जा कर लिया.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this