6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्य'12 फरवरी को खत्म हो गया है महाकुंभ', पुरी पीठ के शंकाराचार्य...

’12 फरवरी को खत्म हो गया है महाकुंभ’, पुरी पीठ के शंकाराचार्य ने पीएम मोदी और योगी को लेकर किया बड़ा दावा

Published on

कवर्धा:

पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वह 12 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य के कवर्धा जिले में रहेंगे। गुरुवार मीडिया से चर्चा करते हुए स्वामी निश्चानंद ने कहा कि देश में सनातन बोर्ड की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद से जुड़े चार शंकराचार्य हैं, जो भाजपा या कांग्रेस से संबंध नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को महाकुंभ खत्म हो गया है।

महाकुंभ को लेकर क्या बोले
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने महाकुंभ को लेकर कहा कि कुंभ हर बारह सालों में एक बार होता है। यह जो 144 वर्ष बाद महाकुंभ आया हुआ था, वह 12 फरवरी को बीत चुका है। शंकाराचार्य ने यहां धर्म सभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी और योगी पर बोला हमला
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए शंकाराचार्य ने कहा- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बटोगे तो कटोगे और नरेन्द्र मोदी कहते हैं सबका विकास। हिन्दूओं का वोट नहीं कटे इसलिए एक हिन्दू का पक्षधर हो जाता है। दोनों की मिली भगत है। जेसे मोदी हैं वैसे ही योगी हैं।

हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि जब हम पुरी में अपने कमरे में गए तो वहां एक दीवार पर मां भगवती का एक रूप है। जैसे ही हमने देखा तो हमारे मुख से तीन बार हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र शब्द निकल गए। जब मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही।

राजनेताओं पर बोला हमला
शंकराचार्य ने राजनेताओं का स्तर इतना गिर गया है कि वह देशी-विदेशी कंपनियों को ठेका देते हैं। देश विदेश की 13 कंपनियां विश्व के देशों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनेताओं की दुर्बलता है। राजनीति का अर्थ दंड नीति, अर्थ नीति, छात्र धर्म भी है। उन्माद पूर्ण शासन करने का नाम राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कूटनीति के पांच भेद का वर्णन शास्त्रों में किया गया है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this