11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र: किसानों की कर्ज माफी, महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने... अमित...

महाराष्ट्र: किसानों की कर्ज माफी, महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने… अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

Published on

मुंबई,

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने का रोडमैप है।

मैनीफेस्टो लॉन्चिंग के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान लेकर चलने मामले में भी सवाल खड़े किए। अमित शाह ने कहा कि राहल गांधी जिस संविधान को लेकर चलते हैं वह कोरी है। उसके अंदर एक भी शब्द नहीं लिखे हैं।

महाराष्ट्र में बनेगी AI यूनिवर्सिटी
अमित शाह ने वादा किया है कि सिर्फ महाराष्ट्र में ही 50 लाख लखपति दीदीयां बनाई जाएंगी। पुणे, नागपुर, अहिल्याबाई नगर में देश की पहले एआई यूनिवर्सिटी बनाने का वादा भी शाह ने किया।

बीजेपी संकल्पपत्र की खास बातें
– लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये महीने
– महाराष्ट्र के किसानों की कर्जमाफी
– गरीबों को फ्री राशन
– वृद्धापेंशन बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा
– 25 लाख युवाओं के लिए रोजगार

20 नवंबर को होगा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे.

जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया. एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए. अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है. शरद पवार की एनसीपी भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...