7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली IGI एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, टर्मिनल - 1 पर छत का...

दिल्ली IGI एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, टर्मिनल – 1 पर छत का हिस्सा गिरने से 1 की मौत, 5 घायल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर आज सुबह बड़ी घटना हो गई। अचानक छत का ऊपरी हिस्सा गिर गया। इसके चलते वहां गाड़ियां चपेट में आ गईं। मौके पर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची हुई है। इस हादसे में अब तक 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं तो वहीं 1 व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

5 घायल, 1 ने तोड़ा दम
टर्मिनल 1 में छत का एक हिस्सा गिरने से इस हादसे में अब तक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अभी भी गाड़ी के अंदर फंसा हुआ था जिसे बाद में बाहर निकाला गया और उसका भी इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने की है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इस हदसे में कई गाड़ियों का नुकसान भी हुआ है।

चारों घायलों को अस्पताल भेजा गया
दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल1 पर हुए हादसे के बाद से लोगों को निकाले जाने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने का काम शुरू है। चौथे घायल को भी निकालकर अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में कुल 05 लोग अभी तक घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई मौके पर की जा रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्री बोले-हादसे पर पूरी नजर
टर्मिनल 1 में हुए हादसे के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी हादसे पर पूरी नजर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत बचाव का काम जारी है। बता दें कि एहतियात के तौर पर अभी टर्मिनल 1 से सारी उड़ानों को रोक दिया गया है।

आ गया दिल्ली एयरपोर्ट के प्रवक्ता का जवाब
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) के अधिकारी के अनुसार, आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए बने पुराने शेड का एक हिस्सा सुबह 5 बजे के करीब गिर गया। हादसे में कुछ लोगों को चोट आई है, और घायलों को मदद पहुंचाने के लिए बचाव दल काम कर रहा है। इस घटना के चलते, टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें फिलहाल के लिए रोक दी गई हैं, और यात्रियों के चेक-इन काउंटर भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं। हम इस परेशानी के लिए माफी मांगते हैं और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...