14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यहरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा: नहर में गिरी कार, एक ही...

हरियाणा के कैथल में बड़ा हादसा: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Published on

कैथल,

हरियाणा के कैथल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां एक नहर में कार गिर गई. जिससे एक ही परिवार की तीन महिलाओं और चार लड़कियों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि वाहन में परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग सवार थे. वे दशहरा पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले में जा रहे थे. पुलिस के अनुसार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार मुंदरी गांव के पास नहर में गिर गई.

पुलिस ने बताया कि चालक को बचा लिया गया है. लेकिन वाहन में सवार सात अन्य लोग डूब गए हैं. पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय कोमल नामक लड़की लापता है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. मृतकों की पहचान सतविंदर (50), चमेली (65), तीजो (45), फिजा (16), वंदना (10), रिया (10) और रमनदीप (6) के रूप में हुई है. सभी कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे. परिवार के सभी लोग मेला देखने जा रहे थे.

पीएम मोदी ने जताया दु:ख
कैथल में हुए इस हादसे पर पीएम मोदी ने दु:ख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा के कैथल में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...