8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव ने मानी गलती! विदेश मंत्री मूसा ने PM मोदी की आलोचना...

मालदीव ने मानी गलती! विदेश मंत्री मूसा ने PM मोदी की आलोचना पर कहा- ‘ऐसा दोबारा नहीं…’

Published on

नई दिल्ली,

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का भारत दौरा चर्चा में बना हुआ है. इस दौरे पर उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से द्विपक्षीय मामलों पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के तीन मंत्रियों की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी सफाई दी.

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कहा कि आपने देखा होगा कि हमने तभी कहा था कि ये सरकार का रुख नहीं है और हमारा मानना था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर गलतफहमी फैलाई गई. मालदीव और भारत की सरकारें समझती हैं कि क्या हुआ था और अब हम उससे काफी आगे बढ़ गए हैं.

मूसा जमीर ने हमारी सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि ऐसी गलती भविष्य में दोबारा नहीं हो. बता दें कि इस साल जनवरी में मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी आ गई थी. हालांकि, इन तीनों मत्रियों को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया था. इससे पहले मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीय पर्यटकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने को कहा था.

मालदीव के पर्यटन मंत्री ने क्या कहा था?
मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैजल ने हाल ही में कहा था कि हमारी सरकार भारत के साथ मिलकर काम करना चाहती है. हमारे लोग और हमारी सरकार मालदीव आने वाले भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे. मैं पर्यटन मंत्री के रूप में भारतीयों से कहना चाहता हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आएं. हमारी अर्थव्यवस्था दरअसल पर्यटन पर ही निर्भर है.

बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस साल जनवरी से अप्रैल में मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या में 42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. भारतीय पर्यटकों के लिए मालदीव काफी पसंदीदा जगह थी. लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या कम हो गई. पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच 42,638 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की. जबकि, पिछले साल इन्हीं चार महीनों में 73,785 भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचे थे.

क्या था पूरा मामला?
प्रधानमंत्री मोदी चार जनवरी को लक्षद्वीप के दौरे पर थे. उन्होंने दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी. इसके बाद छह जनवरी को मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनके बाद दो और मंत्रियों महजूम माजिद और मालशा शरीफ ने भी भारत विरोधी टिप्पणी की थी. बवाल बढ़ा तो मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...