16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल को गठबंधन दलों में भी घेरने पर उतरीं मालीवाल, नेताओं से...

केजरीवाल को गठबंधन दलों में भी घेरने पर उतरीं मालीवाल, नेताओं से मांग रहीं मिलने का वक्त

Published on

नई दिल्ली

बीते 13 मई को सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ कथित पिटाई का ममाला कोर्ट में है। दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को अब तक इस केस में जमानत भी नहीं दी है। इस बीच आज स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट डाली है। स्वाति ने अपनी इस पोस्ट के माध्यम से इंडिया गठबंधन के नेतओं से मिलने की गुजारिश की है। मालीवाल ने कहा कि वह आज इस विषय पर मैंने INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिख मिलने का समय मांगा है।

स्वाति मालीवाल ने पत्र में क्या लिखा है?
स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पिछले 18 सालों से मैंने जमीन पे काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की है। बिना किसी से डरकर और किसी के आगे झुके, महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मकाम पर खड़ा किया है, पर बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण करा गया। आज इस विषय में मैंने INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।

बिभव कुमार को जमानत नहीं
सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की दिल्ली की अदालत ने न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष बिभव को पेश किया गया, जहां उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी गई और दिल्ली पुलिस को उन्हें 22 जून को पेश करने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...